फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   road accident in himachal pradesh, 4 dead, 40 injured

हिमाचल: श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पलटा, 4 मरे, 40 घायल

Fri, 16 Aug 2013 07:16 PM IST
मैड़ी (ऊना)/ब्यूरो
मैड़ी (ऊना)/ब्यूरो Updated Fri, 16 Aug 2013 07:16 PM IST
विज्ञापन
road accident in himachal pradesh, 4 dead, 40 injured

हिमाचल प्रदेश स्थित डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी से माथा टेककर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रक खड्ड में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग चालीस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


ट्रक में सवार सभी श्रद्धालु पंजाब के तरनतारन जिले के निवासी हैं।

दुर्घटना में घायल हुई हरजिंदर कौर पत्नी शेरा सिंह निवासी कदगिल, 14 वर्षीय आकाशदीप पुत्र हरजिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह पुत्र तोता सिंह व सन्नू पुत्र साधा सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि दुर्घटना में घायल हुए लगभग चालीस लोगों में से सात को क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर किया गया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार ये श्रद्धालु माता ज्वाला जी व चिंतपूर्णी के दर्शन करने के बाद डेरा बाबा बड़भाग सिंह आए थे। शुक्रवार को वे ऊना स्थित धार्मिक स्थल पीर निगाह के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमंडल अंब के तहत नैहरियां-मैड़ी संपर्क मार्ग पर स्थित खड्ड में पुल पार करते ही ट्रक  (पीबी 03 बी 9195) अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरा। सूचना मिलने पर सीएचसी अंब से एंबुलेंस सेवा मौके पर भेजी गई, जबकि दुर्घटना में घायलों को खड्ड से निकालने में स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया।

गंभीर रूप से घायलों की सूची
हैप्पी पुत्र तेग सिंह, कुलदीप पुत्र अमरीक सिंह व बलविंदर निवासी कदगिल, तीर्थ कौर पत्नी बलविंदर निवासी मुरादपुरा, कदगिल निवासी स्वर्णजीत कौर पत्नी हरजिंदर सिंह, हरजिंदर सिंह की पुत्री महक, अर्शदीप कौर पुत्री जोत, सुरजीत सिंह पुत्र भाग सिंह कदगिल, हरमिंदर सिंह पुत्र हजारा सिंह मोहनपुरा, अर्शदीप पुत्र खजान सिंह, प्रभजीत पुत्र हरजिंदर सिंह, लाड्डी सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी ददेर साहब, शिंदा पुत्र मंगल सिंह कदगिल, शिंदो पत्नी सरदूल सिंह कदगिल, गुरप्रीत पुत्र सरदूल सिंह, गुरप्रीत पुत्र बलबीर सिंह, गुरप्रीत पुत्र मंगल सिंह, सुनीता पत्नी गुरप्रीत कदगिल, दिलजीत पुत्र अमरीक सिंह, गुरमीत सिंह, सरवण सिंह पुत्र गुरदीप निवासी अरमान पंडोरी, गुरमीत सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी ठरू, रंजीत कौर पत्नी साहब सिंह ददेर साहब, कुलदीप सिंह, बलविंदर सिंह पुत्र मोहन सिंह मुरादपुरा तथा ट्रक का चालक सुरिंदर सिंह पुत्र पाल सिंह निवासी भुल्लर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बाकी को हल्की चोटें लगी हैं।


पंजाब सरकार परिजनों को देगी एक-एक लाख
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की अंब तहसील के गांव मैणी में एक ट्रक के खाई में गिरने से दस श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा दुख जताया है। यह ट्रक धार्मिक स्थान मैणी से तरनतारन आ रहा था। हादसे पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री ने मृतकों केपरिजनों से गहरी संवेदना प्रकट करते हुए एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed