{"_id":"2096030f9ff366ef665fa5591acf2ba2","slug":"red-panda-and-blue-sheep-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में दिखेंगे रेड पांडा और ब्लू शीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में दिखेंगे रेड पांडा और ब्लू शीप
अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 12 Jan 2014 08:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में सैलानियों को जल्द ही रेड पांडा और ब्लू शीप देखने को मिलेंगी। पश्चिम बंगाल के साथ जल्द ही वन्य प्राणियों का आदान प्रदान किया जाएगा। हिमालयन नेचर पार्क कुफरी और दार्जिलिंग के पदमाजा नायडू हिमालयन ज्यूलॉजिकल पार्क के मध्य कई वन्य प्राणियों की अदला-बदली होगी।
विज्ञापन
इसके लिए हिमाचल प्रदेश की ओर से वन्य प्राणी विंग ने सेंट्रल जू अथॉरिटी (सीजैडए) को सितंबर में प्रस्ताव भेजा था जिसे हाल ही में अनुमति मिल गई है। प्रजनन के उद्देश्य से पशु और प्रक्षियों की कई प्रजातियों का अदला बदली होगी। इनमें हिमालयन नेचर पार्क कुफरी के लिए दार्जिलिंग से रेड पांडा, ब्लू शिप का एक-एक जोड़ा और तिब्बतियन वुल्फ के तीन जोड़े लाए जाएंगे।
विज्ञापन
उधर, शिमला के कुफरी नेचर पार्क से एक हिमालयन घोरल (फीमेल), चीर फीजेंट के दो जोड़े और मोनाल का एक जोड़ा दार्जिलिंग भेजने का निर्णय किया गया है। हालांकि सीजेडए की ओर से रेड पांडा को लेकर हरी झंडी नहीं मिली है।
विज्ञापन
दोनों राज्यों के संबंधित अधिकारियों ने इस संबंध में सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं। हिमाचल से वन्य प्राणी विंग की ओर से राज्य पक्षी रह चुके मोनाल के एक जोड़े को दार्जिलिंग भेजा जा रहा है। इसके अलावा चीर फीजेंट के दो जोड़ों सहित हिमालयन घोरल का भी एक जोड़ा भेजा जाएगा। वन विभाग के अनुसार इतनी बड़ी संख्या में पहली बार पशु पक्षियों का आदान प्रदान हो रहा है।
डीएफओ वाइल्ड लाइफ सतीश गुप्ता ने बताया कि,"सीजैडए ने अनुमति मिल चुकी है। अभी यह तय नहीं हुआ है कि दार्जिलिंग से टीम कब आ रही है। उसके बाद शिमला से टीम जाएगी। मार्च में इनकी अदला बदली की जाएगी।"