फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Recruitment process started for 90 faculty posts in AIIMS Bilaspur online application 22 September

Himachal News: एम्स बिलासपुर में 90 फैकल्टी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, इस दिन तक करना होगा ऑनलाइन आवेदन

Wed, 03 Sep 2025 08:25 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 03 Sep 2025 08:25 PM IST
सार

एम्स बिलासपुर में कुल 90 पदों पर सीधी भर्ती, प्रतिनियुक्ति अथवा अनुबंध के आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2025 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
Recruitment process started for 90 faculty posts in AIIMS Bilaspur online application 22 September
एम्स बिलासपुर (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर ने विभिन्न फैकल्टी पदों को भरने के लिए बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थान की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार कुल 90 पदों पर सीधी भर्ती, प्रतिनियुक्ति अथवा अनुबंध के आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन


जारी अधिसूचना के अनुसार एम्स बिलासपुर में कुल 90 पदों में से 22 प्रोफेसर, 14 एडिशनल प्रोफेसर, 15 एसोसिएट प्रोफेसर और 39 असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं। ये सभी पद ग्रुप-ए श्रेणी के अंतर्गत आते हैं। इन पदों में से अनारक्षित वर्ग के लिए 21, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए पांच, अनुसूचित जाति के लिए 21, अनुसूचित जनजाति के लिए नौ और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 34 पद निर्धारित किए गए हैं। पात्र उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे विस्तृत शर्तें और आवेदन पत्र एम्स बिलासपुर की आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsbilaspur.edu.in से डाउनलोड करें।
विज्ञापन


आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2025 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। बताते चलें कि इन नियुक्तियों के बाद एम्स बिलासपुर में विशेषज्ञ डॉक्टरों और प्रोफेसरों की संख्या बढ़ेगी, जिससे संस्थान की चिकित्सा व शिक्षण सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी। इससे न केवल मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी बल्कि एम्स में मेडिकल शिक्षा का स्तर भी और ऊंचा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed