फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ranji Trophy: Century for Mumbai’s Aakash too; innings declared at 528, Himachal at 144 for 3

रणजी ट्रॉफी: मुंबई के आकाश का भी शतक, 528 पर पारी घोषित; हिमाचल के तीन विकेट पर 144 रन

Tue, 20 Oct 2026 10:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Oct 2026 10:31 PM IST
सार

 रणजी ट्रॉफी मुकाबले में मुंबई ने हिमाचल प्रदेश पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। तीसरे दिन भी मुंबई के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Ranji Trophy: Century for Mumbai’s Aakash too; innings declared at 528, Himachal at 144 for 3
रणजी ट्रॉफी मुकाबला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लुहणू क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले में मुंबई ने हिमाचल प्रदेश पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। तीसरे दिन भी मुंबई के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। सरफराज खान 154 रन बनाकर आउट हुए। आकाश आनंद ने 117 रनों की नाबाद पारी खेली। मुंबई ने पहली पारी में आठ विकेट के नुकसान पर 528 रन बनाकर पारी घोषित की। पहली पारी के आधार पर 388 रन की बढ़त हासिल की। हिमाचल प्रदेश की टीम ने तीसरे दिन दूसरी पारी में वापसी की कोशिश की। दिन का खेल समाप्त होने तक हिमाचल ने तीन विकेट के नुकसान पर 144 रन बना लिए हैं। हालांकि, टीम अभी मुंबई की पहली पारी के स्कोर से 244 रन पीछे है। दूसरी पारी में हिमाचल के सात विकेट शेष हैं और चौथे दिन टीम की कोशिश शुरुआती झटकों से उबरकर बड़ा स्कोर खड़ा करने की होगी। दिन का खेल समाप्त होने पर कप्तान पुखराज 38 और विकेटकीपर बल्लेबाज वैभव काल्टा 21 रन बनाकर नाबाद थे।

विज्ञापन
Trending Videos

हिमाचल के शुभम अरोड़ा 22 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद निहाल वडेरा बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन वह भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। वडेरा ने 21 गेंदों पर 11 रन बनाए और दो चौके लगाए। उनका विकेट 58 रन के कुल स्कोर पर गिरा। इसके बाद इन्नेश महाजन ने पारी को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। उन्होंने 91 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौकों की मदद से 37 रन बनाए। बता दें कि हिमाचल की पहली पारी 140 रन पर सिमट गई थी। दूसरी पारी खेलने उतरी हिमाचल की टीम के सामने मुंबई के स्कोर के अंतर को कम करने की चुनौती है। दूसरी पारी में हिमाचल की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। पुखराज ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी की और 111 गेंदों पर नाबाद 38 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। दूसरी ओर वैभव ने भी संभलकर खेलते हुए 91 गेंदों पर नाबाद 21 रन बनाए। हिमाचल को मुंबई की बढ़त कम करने के लिए चौथे दिन इस जोड़ी से बड़ी साझेदारी की उम्मीद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed