{"_id":"6aeb1d85c4cd52f9d900e9e5","slug":"youths-participate-in-job-fair-rampur-hp-news-c-178-1-ram1004-174202-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रोजगार मेले में 70 युवाओं ने लिया भाग, 55 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रोजगार मेले में 70 युवाओं ने लिया भाग, 55 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट
विज्ञापन
फार्मा और नॉन-फार्मा कंपनियों में हुए साक्षात्कार, फ्रेशर्स को भी मिला मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। हिमालयन हेल्थ, एनवायरनमेंट एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी (एचएचईएसडब्ल्यूएस) हिम रक्षक आनी ने बुधवार को हिमालयन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल आनी में रोजगार मेले का आयोजन किया। इसमें 70 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से 55 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। भारद्वाज जॉब प्रोवाइडर एंड करियर कंसल्टेंट के संयुक्त सहयोग से आयोजित मेले का शुभारंभ बीडीओ विवेक टेसू ने किया। इस दौरान मनमोहन शर्मा, समाजसेवी घनश्याम शर्मा और स्कूल के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। रोजगार मेले में फार्मा और नॉन फार्मा कंपनियों ने प्रोडक्शन, क्वालिटी एश्योरेंस, क्वालिटी कंट्रोल और पैकिंग सहित विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लिए। आईटीआई, डिप्लोमा, बीफार्मा, डीफार्मा, बीएससी और बीकॉम सहित विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं वाले युवाओं को अवसर प्रदान किए गए। इसके अलावा अप्रेंटिसशिप, टेलीकॉलिंग और मोहाली में बीपीओ क्षेत्र के पदों के लिए भी भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। सोसाइटी के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त उप निदेशक अमर चंद चौहान ने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को घरद्वार के नजदीक रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है। इसमें फ्रेशर्स के साथ अनुभवी अभ्यर्थियों को भी मौका दिया गया।