{"_id":"6a58df08b58757c7e000ddc2","slug":"youth-submitted-a-memorandum-to-the-public-works-department-regarding-improving-the-condition-of-dilapidated-roads-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-164930-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: खस्ताहाल सड़कों की दशा सुधारने बारे युवाओं ने लोक निर्माण विभाग को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: खस्ताहाल सड़कों की दशा सुधारने बारे युवाओं ने लोक निर्माण विभाग को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। शलौटा पंचायत के युवक मंडल कलमू के अध्यक्ष राज दत्ता की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण विभाग कुमारसैन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने फारबूना से गलानी मार्ग की जर्जर स्थिति पर चिंता व्यक्त की।
सड़क की टारिंग, आवश्यक स्थानों पर डंगे लगाने और वर्षा के पानी की उचित निकासी के लिए पक्की नालियों के निर्माण की मांग उठाई। युवक मंडल के सदस्यों ने अधिकारियों को बताया कि यह मार्ग लंबे समय से खराब हालत में है, जिससे स्थानीय लोगों, किसानों और बागवानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से सेब सीजन के दौरान इसी मार्ग से बागवानी उत्पादों का परिवहन किया जाता है। सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। बागवानों को आर्थिक नुकसान उठाने की आशंका बनी रहती है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सड़क की स्थिति में सुधार के लिए आवश्यक निर्माण एवं मरम्मत कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। संवाद