फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Youth in Nerva were made aware of a drug-free India and cleanliness

Rampur Bushahar News: नेरवा में युवाओं को नशा मुक्त भारत और स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Sun, 27 Sep 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)।
विज्ञापन

पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती पर राजकीय महाविद्यालय नेरवा में ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन (ओएसए) नेरवा के तत्वावधान में सामाजिक जागरूकता एवं युवा सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं को नशा मुक्त भारत और स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. संगीता झगटा ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान प्राचार्य प्रो. संगीता झगटा ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होते हैं। नशे का बढ़ता चलन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि पूरे परिवार व समाज को खोखला कर देता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वच्छ एवं स्वस्थ परिवेश के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन नेरवा के सचिव विरेंद्र कुमार ठाकुर ने कहा कि संगठन का उद्देश्य पूर्व विद्यार्थियों को जोड़ने के साथ-साथ समाज और शिक्षण संस्थानों में रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। युवा नशे जैसी बुराई के खिलाफ सबसे मजबूत संदेशवाहक बन सकते हैं। इस अवसर पर संगठन के पूर्व विद्यार्थियों सुमन शांत, शालू, देवेंद्र कुमार और शिवम चौहान ने भी अपने अनुभव साझा किए और विद्यार्थियों को सकारात्मक जीवनशैली अपनाने व करियर पर ध्यान केंद्रित करने की सीख दी। वक्ताओं ने सभी से कम से कम एक अन्य व्यक्ति को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed