फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Defeated by the Una College team in the final match

Rampur Bushahar News: नेरवा कॉलेज टीम बनी अंतर महाविद्यालय वाॅलीबाॅल स्पर्धा की उपविजेता

Sun, 27 Sep 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
फाइनल के मुकाबले में ऊना कॉलेज की टीम से मिली शिकस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा(रोहड़ू)। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय नेरवा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब अपने नाम किया है। छात्रों की उपलब्धि से कॉलेज प्रबंधन में उत्साह है। नेरवा कॉलेज की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल कौशल और अनुशासन का परिचय दिया। टीम लगातार पांच मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंची। प्रतियोगिता के शुरुआती दौर में नेरवा ने दौलतपुर चौक कॉलेज को 3-0 से हराया। बानीखेत को 3-0 और चंबा को 3-0 के सीधे सेटों में शिकस्त दी। इसके बाद कड़े मुकाबलों में धर्मशाला कॉलेज को 3-1 और सीमा कॉलेज को 3-1 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। फाइनल में नेरवा कॉलेज का मुकाबला ऊना कॉलेज के साथ हुआ। रोमांचक और कड़े संघर्ष के बाद नेरवा कॉलेज दूसरे स्थान पर रहा और उपविजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। इस शानदार उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. संगीता झगटा ने पूरी टीम, प्रशिक्षकों और खेल प्रभारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का संचार करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। टीम की सफलता में प्रो. बलवीर सागर और दलीप के कुशल मार्गदर्शन व प्रशिक्षण की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article