फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   youth congress metting held in rampur

युवा कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

Wed, 07 Sep 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
youth congress metting held in rampur
रामपुर सर्किट हाउस में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। युवा कांग्रेस रामपुर की मासिक बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता युकां के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल सोनी ने की। उन्होंने बैठक में विभिन्न क्षेत्र के नवनियुक्त जोन अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र भी दिए। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस की चलाई गई रोजगारयात्रा के बारे में विचार विमर्श किया गया। इसमें हिमाचल के बेरोजगारों से रोजगार फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। बैठक में फैसला लिया गया कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र में भी हर जोन में रोजगार फॉर्म भरवाए जाएंगे।
विज्ञापन

विधायक नंदलाल ने कहा कि जब से हिमाचल में भाजपा की सरकार बनी है, तबसे विभिन्न सरकारी विभागों में करीब 2068 पदों को खत्म कर दिया गया है। इसके अलावा राज्य सरकार विभागों में खाली पड़े पदों को भरने के बजाय उन्हें डाइंग काडर में डालकर खत्म कर रही है। पिछले कुछ सालों के दौरान जो पद भरे गए हैं, उनमें से ज्यादातर पदों पर आउटसोर्स आंशिक और दैनिक वेतन भोगी आधार पर कर्मचारी रखे जा रहे हैं। इसमें भी चहेतों को नौकरी देकर लाभ पहुंचाया जा रहा है। सरकारी क्षेत्र में पद खत्म करने का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वर्ष 1990 तक बिजली बोर्ड में 42,000 से अधिक फील्ड स्टाफ था। इनकी संख्या अब 17,000 हजार रह गई है। जो भर्ती प्रक्रिया 2018, 2019 और 2020 में शुरू की गई थी, उनकी प्रक्रिया भी आज तक लटकी हुई है।
विज्ञापन

राहुल सोनी ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारों की चिंता वाजिब है, क्योंकि राज्य में बेरोजगारी दर चिंताजनक है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी के ताजा आंकड़े के मुताबिक मार्च 2022 में हिमाचल की बेरोजगारी दर 12.1 प्रतिशत दर्ज की गई है, यह देश की 7.6 प्रतिशत है। इस तरह हिमाचल अधिक बेरोजगारी वाले देश के टॉप-6 राज्यों में शामिल है। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्षा चंद्र प्रभा नेगी, ब्लॉक कांग्रेस सतीश वर्मा, प्रभारी युकां रामपुर महेश्वर सिंह, बीडीसी अध्यक्ष आशीष कायथ और अश्वनी शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed