फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Woolly aphid infestation in the Nog Valley of Rampur

Rampur Bushahar News: रामपुर की नोगवैली में वूली एफिड रोग का प्रकोप, सेब बागवानों की बढ़ी चिंता

Wed, 22 Jul 2026 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Woolly aphid infestation in the Nog Valley of Rampur
वूली एफिड रोग की चपेट में आए नोग वैली के बगीचे। संवाद
सेब के पेड़ों के बीमों को बढ़ा खतरा, फसल नुकसान का मंडरा रहा खतरा
विज्ञापन

बागवानों की बढ़ी दुश्वारियां, चौतरफा मार झेल रहे बागवान
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। उपमंडल रामपुर की नोगवैली और आसपास के सेब बहुल क्षेत्रों में वूली एफिड रोग तेजी से फैल रहा है। इस संक्रमण से सेब के पेड़ों के बीमे कमजोर पड़ जाते हैं, जिससे अगले साल की फसल काफी प्रभावित होती है। इससे बागवानों की परेशानी बढ़ गई है और उनकी आर्थिकी पर बुरा असर पड़ रहा है। बागवानी विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मियों और पतझड़ में ये रोग पेड़ के तने पर रूईदार परत के रूप में फैलता है। नाइट्रोजन आधारित खादों का अधिक उपयोग मुलायम पत्तियां पैदा करता है, जो इन कीटों को आकर्षित करती हैं। हिमालय के कम तापमान और उच्च नमी वाले क्षेत्रों में इनकी आबादी अगस्त से अक्तूबर के बीच चरम पर होती है। एपेलिनस माली नामक परजीवी ततैया इन एफिड्स को खाकर नियंत्रित करता है। प्रगतिशील बागवानों ने कहा कि हर साल ऐसी समस्याओं से उनकी सालभर की मेहनत बर्बाद हो जाती है। उन्होंने प्रदेश सरकार और बागवानी विभाग पर केवल कागजी औपचारिकताएं निभाने का आरोप लगाया। विशेषज्ञों ने प्रतिरोधी रूट स्टॉक जैसे एम 111 का उपयोग करने की सलाह दी है। पेड़ों की कटाई-छंटाई के दौरान अत्यधिक पानी वाले अंकुरों को काटना चाहिए। तनों पर कॉलोनियां दिखने पर तेज पानी के बहाव से रुई जैसी परत हटाकर इन्हें नष्ट किया जा सकता है। बागवानी विभाग रामपुर के विषयवाद विशेषज्ञ संजय चौहान ने क्लोरोपा और ईरिफॉस 400 मिलीलीटर को 200 लीटर पानी में मिलाकर उपयोग करने की सलाह दी। यह मिश्रण फल तुड़ान के बाद जड़ों के पास या तनों पर छिड़का जा सकता है। बागवान पवन, प्रेम सिंह और गोविंद सिंह का कहना है कि चौतरफा मार झेलने से उनकी आर्थिकी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। वे सरकार और विभाग से ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। बागवानों को लगता है कि विभाग केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article