{"_id":"6ac7845df608f98ba90a7ec5","slug":"women-made-aware-of-poshan-maah-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-171856-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: महिलाओं को पोषण माह के बारे में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: महिलाओं को पोषण माह के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन
. स्वास्थ्य संबंधी संदेश को लोगों तक पहुंचाने का लिया संकल्प
. रामपुर में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
आंगनबाड़ी केंद्र रामपुर में वीरवार को 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का समापन हुआ। पोषण माह का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल विकास परियोजना रामपुर ने किया। कार्यक्रम में तहसीलदार रामपुर योगेश कुमार वर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से आयोजित विभिन्न पोषण जागरूकता गतिविधियों, संतुलित आहार, स्वास्थ्य, स्वच्छता, मातृ, शिशु स्वास्थ्य और बच्चों के प्रारंभिक विकास से संबंधित गतिविधियों की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि तहसीलदार योगेश कुमार वर्मा ने संतुलित, पौष्टिक आहार को स्वस्थ जीवन का आधार बताया। उन्हाेंने कहा कि बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं के पोषण पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों की सराहना की। बाल विकास परियोजना अधिकारी शशि ठाकुर ने राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान विभाग की विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी । पोषण संबंधी जागरूकता को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर चंदर शर्मा ने लोगों को विभिन्न योजनाओं के बारे जानकारी दी। सभी का पोषण माह के सफल बनाने में योगदान देने पर आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में सभी ने पोषण और स्वास्थ्य संबंधी संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने, सुपोषित परिवार, स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। इस मौके पर तहसील कल्याण अधिकारी मोहन केदारटा, सुपरवाइजर ज्वाला बलायई, स्वास्थ्य विभाग से सीएचओ रजनी, पूर्व उप-परिषद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और आशा वर्कर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।