{"_id":"6ac78c5c9d845c554a0f4150","slug":"staff-shortage-at-rampurs-ayurvedic-hospital-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-171885-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर के आयुर्वेदिक अस्पताल में स्टाफ की कमी, खनेरी अस्पताल पर बढ़ा मरीजों का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर के आयुर्वेदिक अस्पताल में स्टाफ की कमी, खनेरी अस्पताल पर बढ़ा मरीजों का दबाव
विज्ञापन
. भाजपा ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सरकार पर साधा निशाना
. अस्पताल में पर्याप्त स्टाफ और संसाधन उपलब्ध करवाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर के आयुर्वेदिक अस्पताल में स्टाफ और सुविधाओं की कमी से मरीज और तीमारदार परेशान हैं। इसे लेकर भाजपा ने कड़ा रोष जताया है। भाजपा ने प्रदेश सरकार और आयुर्वेदिक विभाग से अस्पताल में जल्द स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की मांग उठाई है। रामपुर के आयुर्वेदिक अस्पताल में स्टाफ की कमी को लेकर भाजपा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष रामपुर नरेश चौहान और पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी ने संयुक्त बयान में आरोप लगाया कि पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में पर्याप्त स्टाफ न होने के कारण मरीजों को भर्ती करने की सुविधा प्रभावित हो रही है। इससे उपचार के लिए पहुंच रहे मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि आयुर्वेदिक अस्पताल में भर्ती की सुविधा प्रभावित होने से मरीजों का दबाव खनेरी अस्पताल पर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि खनेरी अस्पताल में पहले से मरीजों की संख्या अधिक है और अब अतिरिक्त दबाव के चलते उपलब्ध सुविधाएं भी प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार एक ही बिस्तर पर दो-दो मरीजों का उपचार करने की स्थिति बन रही है। नरेश चौहान और कौल सिंह नेगी ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के सरकार के दावों के विपरीत रामपुर में जमीनी स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से आयुर्वेदिक अस्पताल में तत्काल पर्याप्त स्टाफ तैनात करने की मांग की है ताकि मरीजों को भर्ती और बेहतर उपचार की सुविधा सुचारु रूप से मिल सके। साथ ही खनेरी अस्पताल में बढ़ते मरीजों के दबाव को देखते हुए अतिरिक्त संसाधन और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की है।