फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   women died after bear attacked while treatment in igmc

भालू के हमले में घायल महिला की मौत

Sat, 11 Dec 2021 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर के शनाह गांव में 20 दिन पहले भालू के हमले में घायल महिला ने आईजीएमसी में दम तोड़ दिया है। इस हमले में महिला को गंभीर चोटें आईं थी। प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर के खनेरी अस्पताल से उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया था, लेकिन शनिवार सुबह महिला जिंदगी से जंग हार गई और आईजीएमसी शिमला में उन्होंने अंतिम सांस ली। इससे शनाह क्षेत्र में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द जंगली जानवरों से निपटने का उचित प्रबंध करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

गौर हो कि विगत दिनों पहले भी ग्रामीणों ने दो भालुओं को पुराने पेयजल टैंक के समीप देखा था। इससे ग्रामीण खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं। भालुओं की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी, लेकिन भालुओं पर काबू पाने और उन्हें पकड़ने में विभाग के हाथ सफलता नहीं लगी है।
विज्ञापन

सुमेश कुमार, सुनील कुमार और राजकुमार सहित शनाह के कई अन्य लोगों ने विभाग से इनके निपटारे के लिए उचित कदम उठाने की गुजारिश की है। उन्होंने कहा कि दिन में भी घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सुबह और शाम को तो हालत बेहद खराब हैं। खेतों में जाना भी दुश्वार हो गया है। किसी भी समय ग्रामीण भालुओं का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ लूहरी चमन राव ने कहा कि वाइल्ड लाइफ के तहत नित्थर में जितने भी पिंजरे हैं, उनको इस जगह पर स्थापित किया जाएगा। जल्द ही कैमरे से भालुओं को ट्रेस किया जाएगा, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed