फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Women and youth conducted a cleanliness drive and spread the message of cleanliness

Rampur Bushahar News: महिला और युवाओं ने चलाया सफाई अभियान, स्वच्छता का दिया संदेश

Mon, 24 Aug 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Women and youth conducted a cleanliness drive and spread the message of cleanliness
कुमारसैन की शलौटा पंचायत के कलमु गांव में सफाई अभियान चलाती महिलाएं। संवाद
महिला और युवाओं ने चलाया सफाई अभियान, स्वच्छता का दिया संदेश
विज्ञापन

. ग्रामीणों को ठोस और तरल कचरा प्रबंधन के बारे भी किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
विकास खंड नारकंडा की शलौटा पंचायत के गांव कलमु में महिला मंडल और युवक मंडल कलमु ने स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में महिला मंडल की सदस्यों सहित स्थानीय महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और गांव के रास्तों, आसपास के क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। महिलाओं ने श्रमदान करते हुए जगह-जगह फैले कूड़े-कचरे को एकत्रित किया और लोगों को अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया। स्वच्छता अभियान के दौरान महिला मंडल की सदस्यों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। घर, आंगन, रास्ते और सार्वजनिक स्थान स्वच्छ रहेंगे तो गांव का वातावरण भी साफ और स्वस्थ रहेगा। महिलाओं ने ग्रामीणों से अपील की कि वे कूड़ा इधर-उधर न फेंके और कचरे का उचित निपटान सुनिश्चित करें। इस अवसर पर महिला मंडल कलम की प्रधान पिंगला देवी, बीडीसी सदस्य रीना देवी विशेष रूप से मौजूद रही। महिला मंडल प्रधान पिंगला देवी ने ग्रामीणों को ठोस और तरल कचरा प्रबंधन के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घरों से निकलने वाले सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग रखना चाहिए। जैविक अथवा गीले कचरे का उचित तरीके से निपटान किया जा सकता है, जबकि प्लास्टिक, कांच, धातु और अन्य सूखे कचरे को अलग एकत्रित कर निर्धारित व्यवस्था के अनुसार निस्तारित किया जाना चाहिए। उन्होंने प्लास्टिक का अनावश्यक इस्तेमाल कम करने की भी अपील की। बीडीसी सदस्य रीना देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है। यदि कूड़े का उचित निपटान नहीं किया गया तो इससे पर्यावरण प्रदूषण के साथ-साथ जलस्रोतों और आसपास के प्राकृतिक वातावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से घरों से निकलने वाले तरल कचरे के उचित प्रबंधन और पानी के स्रोतों को स्वच्छ रखने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed