फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   weather

ओलावृष्टि ने सेब की फसल तबाह

Sun, 03 May 2020 08:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
weather
आनी में ओलावृष्टि से तबाह हुई फसल। - फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र में एक बार फिर ओलावृष्टि ने किसानों-बागवानों को परेशानी में डाल दिया है। आनी में रविवार दोपहर को कई क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि हुई। आनी खंड की टकरासी, विश्लाधार, कराड, रोपा, कराना, आनी और जावन सहित अनेक पंचायतों में भारी ओलावृष्टि से सेब की फसल को भारी क्षति पहुंची है। इस साल आनी क्षेत्र में करीब चार बार ओलावृष्टि हो चुकी है। इससे सेब की फसल पूरी तरह से चौपट हो गई है। एक तरफ कोरोना महामारी की वजह से सेब की मार्केटिंग की चिंता अभी से सताना शुरू हो गई है, वहीं ओलावृष्टि की वजह से सेब फसल को भारी क्षति पहुंच रही है। आनी वैली ग्रोवर एसोसिएशन के सदस्यों ने सरकार से मांग उठाई है कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेकर प्रभावित बागवानों को मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन

उधर, उद्यान विभाग के विशेषज्ञ केेएल कटोच ने बताया कि ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन करके रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भेज दी जाएगी ताकि लोगों को मुआवजा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed