फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   water problem

वर्षों से पेयजल किल्लत की समस्या से जूझ रहे लोग

Thu, 28 May 2020 08:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर के साथ लगती तुनन पंचायत में जल शक्ति विभाग दशकों पुरानी योजना से पेयजल मुहैया करवा रहा है। पुरानी लाइनें जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने से जहां लीकेज में पानी बरबाद हो रहा है, वहीं कर्मचारियों ने मनमाने तरीके से पेयजल कनेक्शन उपभोक्ताओं को दे रखे हैं। ऐसे में सैकड़ों लोग लोग पिछले कई वर्षों से पेयजल किल्लत की समस्या से जूझ रहे हैं। कोरोना काल में जहां लोगों को हाथ धोने की हिदायतें दी जा रही हैं, वहीं पानी न होने के कारण लोग हाथ धोने से भी वंचित हैं। गौरतलब है कि तुनन पंचायत के तत्तापानी से जगातखाना पेयजल योजना के तहत थाचवा, जगातखाना और भड़ैल क्षेत्र में दशकों पुरानी योजना से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। पेयजल स्रोत से लेकर इन क्षेत्रों तक कई स्थानों पर बिछाई गई लाइन से लीकेज की समस्या बनी हुई है। उधर, विभाग के कर्मचारी जुगाड़ लगाकर लाइनों को जोड़ रहे हैं। ऐसे में पानी की बरबादी हो रही है। वहीं, उपभोक्ताओं को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही। पेयजल लाइन से उपभोक्ताओं को बेतरतीब तरीके और वैकल्पिक व्यवस्था कर पानी के कनेक्शन मुहैया करवाए गए हैं। कई लोग इस पानी को खेतीबाड़ी करने के लिए सिंचाई के रूप में भी इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में सैकड़ों लोगों को पेयजल के लिए तरसना पड़ रहा है। जल शक्ति विभाग से कई बार पेयजल लाइन को दुरुस्त करने और उपभोक्ताओं को सुचारु पेयजल मुहैया करवाने की मांग की गई, लेकिन समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के धर्मसैन, मोहर सिंह, मीना कुमारी, विनोद कुमार, अनीता कुमारी, रंजीत सिंह सहित अन्य लोगों ने कहा कि वर्षों से पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। विभाग के कर्मी केवल आश्वासन ही देते हैं। उन्होंने विभागाधिकारियों से जल्द समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, आईपीएच विभाग निरमंड के एसडीओ नवल किशोर ने बताया कि उन्हें समस्या के बारे में जानकारी नहीं है। यदि ऐसी समस्या है तो जल्द उसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed