{"_id":"6aec679627e41bee590bb00f","slug":"quiz-and-essay-writing-competition-at-malendi-school-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-174249-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: प्रश्नोत्तरी में निखिल और निबंध लेखन में हर्षिता ने हासिल किया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: प्रश्नोत्तरी में निखिल और निबंध लेखन में हर्षिता ने हासिल किया प्रथम स्थान
विज्ञापन
मलेंडी स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में वितेजा रहे विद्यार्थी को पुरस्कार देते हुए। स्रोत: स्कू
मलेंडी स्कूल में विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था बारे दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मलेंडी में वीरवार को प्रश्नोत्तरी और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन मुख्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक साक्षरता क्लब के तत्वावधान में किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य महावीर कैंथला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। निबंध लेखन प्रतियोगिता में कुल 9 विद्यार्थियों और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 13 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में निखिल ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में हर्षिता ने अपनी उत्कृष्ट लेखन क्षमता के दम पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य महावीर कैंथला ने दोनों प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की शैक्षणिक और जागरूकता संबंधी गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को निर्वाचन प्रक्रिया और मतदान के महत्व की जानकारी होना आवश्यक है। निर्वाचक साक्षरता क्लब के नोडल अधिकारी एवं राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता राघवा नंद ने प्रतियोगिताओं के संचालन और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली।