फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Water level increased in Shigarcha drain of Kinnaur, Reckong Peo, Rupi

Rampur Bushahar News: रूपी के शिगारचा नाले में बढ़ा जलस्तर, अफरा-तफरी का माहौल

Wed, 07 Aug 2024 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
सुबह छह बजे से नौ बजे तक दहशत में लोग, दो दर्जन से अधिक घरों पर मंडराया खतरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। बरसात ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर हैं। बारिश के कारण लगातार कई स्थानों पर नालों का जलस्तर बढ़ने लगा है और लोग परेशानियां झेलने को मजबूर हैं। बुधवार सुबह किन्नौर जिले की रूपी पंचायत के शिगारचा नाले में अचानक जलस्तर बढ़ गया। बारिश के कारण नाला उफान पर आ गया और दर्जनों घरों को खतरा पैदा हो गया। गनीमत यह रही कि जलस्तर से कोई नुकसान नहीं पहुंचा। सुबह छह बजे शिगारचा नाले में जलस्तर बढ़ गया और गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। करीब नौ बजे तक नाले में जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण दहशत में थे। उसके बाद नाले का पानी कम होना शुरू हुआ और उसके बाद स्थिति सामान्य हुई। हालांकि, ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। यदि जलस्तर काफी ज्यादा बढ़ जाता तो दर्जनों घरों के अलावा प्राथमिक पाठशाला शिगारचा को भी खतरा पैदा हो सकता था।

पूर्व पंचायत प्रधान रूपी रघुदास नेगी ने कहा कि नाले में अचानक जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण सहम गए। काफी देर तक जलस्तर बढ़ने से अफरा-तफरी का माहौल रहा। गनीमत रही कि कोई हादसा पेश न आया। उन्होंने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से नाले के दोनों ओर से सीसी वॉल पक्की दीवार लगाने की मांग उठाई है, ताकि गांव को सुरक्षित किया जा सके। सुरक्षा के लिहाज से उचित कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है। फिलहाल, जलस्तर कम हो गया है। ग्रामीणों बारिश के दौरान ध्यान रखें। यदि कोई समस्या पेश आती है, तो प्रशासन की ओर से उचित कदम उठाए जाएंगे। - अरुण शर्मा, कार्यवाहक एसडीएम एवं तहसीलदार निचार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article