फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Water conservation to students through competition

Rampur Bushahar News: नित्थर में स्वच्छता रैली निकाल कर विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

Sat, 19 Sep 2026 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Water conservation to students through competition
नित्थर स्कूल में ​विद्यार्थी स्वच्छता रैली निकालते हुए। स्रोत : परियोजना
प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नित्थर में जागरूकता गतिविधियां का आयोजन किया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके अलावा खेल और क्विज प्रतियोगिताओं के माध्यम से जल संरक्षण और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर की गई। अभियान के तहत जीरो वेस्ट स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने खो-खो प्रतियोगिता में उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान खेल गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर विद्यार्थियों के साथ संवाद भी किया गया। जल शक्ति विभाग उपमंडल नित्थर के कनिष्ठ अभियंता महेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को जल के महत्व और इसके विवेकपूर्ण उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पानी की बर्बादी रोकने के साथ वर्षा जल का अधिक से अधिक संचयन किया जाना जरूरी है। इसके बाद ठोस अपशिष्ट प्रबंधन-2026 और जल संरक्षण विषय पर क्विज प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता व पर्यावरण से जुड़े सवालों के जवाब दिए। परियोजना प्रमुख जसवंत सिंह कपूर ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन को स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article