{"_id":"677e65519a22671cc80287c9","slug":"volunteers-deployed-to-maintain-traffic-order-in-reckong-peo-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-127927-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पुराना पेट्रोल पंप से दो नालू और किनफेड भवन तक वाहन पार्क करने पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पुराना पेट्रोल पंप से दो नालू और किनफेड भवन तक वाहन पार्क करने पर प्रतिबंध
विज्ञापन
रिकांगपिओ में ट्रैफिक व्यवस्था बारे वाहन चालकों को जागरूक करेंगे वॉलेंटियर। संवाद
रिकांगपिओ में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए वालंटियर किए तैनात
चिकित्सा आपातकाल के अलावा बाजार में एक मिनट भी वाहन खड़े किए तो होगा चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर मुख्यालय रिकांगपिओ में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिला पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। जिला पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए ट्रैफिक वालंटियर तैनात किए हैं। इस व्यवस्था के चलते जिले की 73 पंचायतों के लोग, जो रोजाना अपने कार्य के चलते रिकांगपिओ आते हैं, परेशान हो रहे हैं। जिले के रिकांगपिओ स्थित पुराना पेट्रोल पंप से दो नालू और किनफेड भवन तक वाहन पार्क करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। यदि वाहन चालक एक मिनट के लिए भी वाहन खड़ा करता है, तो चालान काटा जाएगा। जिला पुलिस प्रशासन की इस मुहिम से बाजार में व्यापार करने आ रहे लोगों को सुविधा मिल रही है, वहीं वाहन लेकर आ रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, इस मुहिम से रिकांगपिओ बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से सही चल रही है। वहीं, आयुर्वेद अस्पताल रिकांगपिओ से क्षेत्रीय अस्पताल की वर्षा शालिका तक भी वाहन खड़े करने पर प्रतिबंध है।
पार्किंग में ही खड़े किए जा सकेंगे वाहन
पुलिस थाना प्रभारी रिकांगपिओ नवनीत सैनी ने बताया कि 25 से 30 रोजाना गलत तरीके से वाहन पार्क करने पर चालान काटे जा रहे हैं। ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के साथ-साथ बच्चों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी मिले, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक पुलिस के साथ 10 ट्रैफिक कर्मचारी तैनात किए हैं, जो ट्रैफिक व्यवस्था को देखने के साथ-साथ ट्रैफिक नियमों की जानकारी दे रहे हैं। लोडिंग और अनलोडिंग का समय शाम आठ बजे से सुबह 8 बजे तक है। इसके लिए जगह चिह्नित नहीं की है। अब वाहन चालकों को वाहन को पार्किंग में पार्क करना होगा। उसके बाद ही बाजार में खरीदारी करनी होगी।