फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Vipasha became Head Girl, and Pushpendra became Head Boy.

Rampur Bushahar News: विपाशा हेड गर्ल, पुष्पेंद्र हेड बॉय बने

Sat, 12 Sep 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Vipasha became Head Girl, and Pushpendra became Head Boy.
पीएम श्री स्कूल रामपुर में छात्र परिषद के लिए चयनित विद्या​र्थी। प्रबंधन
पीएम श्री स्कूल रामपुर में छात्र परिषद का गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीएमश्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर में पहली बार छात्र परिषद का गठन किया गया। परिषद में 25 सदस्यों ने शपथ ली। विपाशा कायथ को हेड गर्ल और पुष्पेंद्र नेगी को हेड बॉय चुना गया। विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए छात्र परिषद का गठन किया गया।
विद्यालय के 925 छात्र-छात्राओं ने डिजिटल ईवीएम से हेड गर्ल और हेड बॉय का चुनाव किया। प्रधानाचार्य यशपाल ठाकुर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और उपप्रधानाचार्य कृष्णा नेगी विशिष्ट अतिथि रहे। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों की वरिष्ठता और विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में प्रदर्शन के आधार पर परिषद सदस्यों के नामांकन का सुझाव दिया था। छात्र परिषद के गठन के लिए डॉ. एसएस टैगोर को समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई। चयन में खेल, हाउस गतिविधियों, सांस्कृतिक और शैक्षणिक प्रदर्शन को आधार बनाया गया।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानाचार्य यशपाल ठाकुर ने नवनिर्वाचित हेड गर्ल और हेड बॉय को गोपनीयता और दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई। उपप्रधानाचार्य कृष्णा नेगी ने अन्य सलाहकारों को उनके पद और कर्तव्यों की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने परिषद सदस्यों को उनकी भूमिकाओं, जिम्मेदारियों और कर्तव्यों के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने और अन्य विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। नवनिर्वाचित हेड गर्ल, हेड बॉय और सलाहकारों को कमरबंद, बैज और नाम पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया गया। परिषद के सभी 25 सदस्यों को स्मृति-चिह्न भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed