{"_id":"6720b9102883bacd570c6028","slug":"vigilance-awareness-week-started-in-rampur-project-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-123929-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने कार्य को पारदर्शिता के साथ करें : विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने कार्य को पारदर्शिता के साथ करें : विकास
विज्ञापन
रामपुर परियोजना में सतर्कता जागरुकता सप्ताह शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर परियोजना में तीन नवंबर तक जागरुकता सप्ताह मनाया जाएगा। मंगलवार को परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने सभी कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाकर सतर्कता जागरुकता सप्ताह का शुभारंभ किया। उन्होंने कर्मचारियों को अपने कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद नुक्कड़ नाटक किया, जिसमें समाज में फैले भ्रष्टाचार को दर्शाया। विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन) शैलेश दत्त ने कहा कि रामपुर परियोजना की ओर से सतर्कता जागरुकता सप्ताह के तहत कई कार्यक्रम जैसे स्कूल और काॅलेज में नारा लेखन, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वेंडर मीट, ग्राम सभा और रामपुर एचपीएस लेडिस क्लब के लिए रंगोली और समूह गान का आयोजन भी किया जाएगा। परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने इसके बाद वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके माध्यम से आसपास के सभी जन मानस को जागरुकता का संदेश दिया।