{"_id":"6adf4f79ec803783cd0107df","slug":"vigilance-awareness-week-begins-at-rampur-hydropower-station-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-173424-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर जल विद्युत स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर जल विद्युत स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर फटाफट
रामपुर परियोजना के अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाते परियोजना प्रमुख विकास
Link Copied
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन
रामपुर जल विद्युत स्टेशन में सोमवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ किया गया। 26 अक्तूबर से एक नवंबर तक चलने वाले इस सप्ताह के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और संविदा श्रमिकों को सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष सप्ताह की थीम सत्यनिष्ठा से समृद्धि रखी गई है। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाई। इस दौरान सभी ने अपने कार्यों में ईमानदारी, निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने तथा भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। इसके बाद कर्मचारियों और संविदा श्रमिकों के लिए सतर्कता जागरूकता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और संविदा श्रमिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने कहा कि सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही किसी भी संगठन के प्रभावी संचालन के प्रमुख आधार हैं। इस वर्ष की थीम यह संदेश देती है कि ईमानदारी और नैतिक मूल्यों पर आधारित कार्यप्रणाली संगठन की प्रगति एवं समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।