फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Vigilance Awareness Week begins at Luhri Project

Rampur Bushahar News: लूहरी परियोजना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू, कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ

Mon, 26 Oct 2026 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Vigilance Awareness Week begins at Luhri Project
सत्यनिष्ठा की शपथ लेते हुए लूहरी परियोजना के अधिकारी और कर्मचारी। स्रोत: परियोजना
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 में 26 अक्तूबर से 1 नवंबर तक मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ सोमवार को सत्यनिष्ठा शपथ ग्रहण समारोह के साथ किया गया। इस वर्ष सप्ताह की थीम सत्यनिष्ठा से समृद्धि तक रखी गई है। इसके माध्यम से ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को अपनाकर राष्ट्र की समृद्धि में योगदान देने का संदेश दिया जा रहा है। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख जसवंत सिंह कपूर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। सभी ने अपने कार्यों और दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ करने और भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। परियोजना प्रमुख जसवंत सिंह कपूर ने कहा कि सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता पर आधारित कार्य संस्कृति संगठन में जनविश्वास को मजबूत करने के साथ-साथ राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कार्यस्थल पर नैतिक मूल्यों, जवाबदेही और ईमानदारी को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के आयोजन के माध्यम से लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 में सुशासन, जवाबदेही और पारदर्शिता के मूल्यों को मजबूत करने और भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति के निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed