फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Veterinary dispensary running without pharmacist in Pekha

Rampur Bushahar News: पेखा में बिना फार्मासिस्ट के चल रहा पशु औषद्यालय

Sun, 04 Jan 2026 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
पंचायत के पशु पालकों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। उपतहसील धमवाड़ी की पेखा पंचायत का पशु औषद्यालय लंबे समय से बिना फार्मासिस्ट के चल रहा है। किसी अन्य डिस्पेंसरी से फार्मासिस्ट सप्ताह में एक दिन के लिए प्रतिनियुक्ति पर भेजा जा रहा है। इस कारण पशु पालकों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों की गाय, भेड़, बकरियां और कुत्तों का समय पर न तो टीकाकरण हो पा रहा है और न ही उपचार हो रहा है। पंचायत के अधीन 10 गांव आते हैं। इन सभी गांवों में पालतु पशुओं की संख्या भी अधिक है, लेकिन मवेशियों का समय पर टीकाकरण न हो पाने से ग्रामीण चिंतित हैं। पेखा पंचायत के निवासी संतोष नेगी, जिश्न डेरुवाण, राजपाल, केहर सिंह नेगी, हरीश कुमार, राम लाल, परकाश, प्रेम राज, दीना नाथ, हरीश कुमार, राजेश, राकेश कुमार, रमेश और बलवंत ने बताया कि औषधालय में फार्मासिस्ट न होने के कारण पशुपालकों में भारी रोष पनप रहा है। उन्होंने प्रशासन और विभाग से आग्रह किया है कि पेखा पंचायत में स्थित पशु औषद्यालय में एक स्थायी कर्मचारी की नियुक्ति की जाए। वर्तमान में पशु औषद्यालय मात्र शनिवार को ही खुलता है। उन्होंने विभाग के उच्च अधिकारियों से अनुरोध किया है कि पेखा में नियमित फार्मासिस्ट की तैनाती की जाए। उपमंडलीय पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मोहिंद्र ठाकुर ने बताया कि रिक्त पदों के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed