{"_id":"69f87b53db5552e14f04de80","slug":"vaishali-got-first-place-rajni-got-second-place-and-nancy-got-third-place-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-159477-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: वैशाली ने पहला, रजनी ने दूसरा और नैंसी ने पाया तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: वैशाली ने पहला, रजनी ने दूसरा और नैंसी ने पाया तीसरा स्थान
विज्ञापन
ज्यूरी स्कूल में तीसरे स्थान पर रही नैन्सी।
ज्यूरी स्कूल में 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम रहा शानदार
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्यूरी में कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम उत्कृष्ट रहा। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 97.72 प्रतिशत रहा। कुल 44 विद्यार्थियों में से 43 विद्यार्थी सफल हुए, जबकि एक विद्यार्थी की कंपार्टमेंट आई है। 44 में से 42 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की है। समग्र रूप से विद्यालय की टॉपर वैशाली रही। वैशाली ने 500 में से 440 अंक प्राप्त किए। द्वितीय स्थान रजनी (कला संकाय) ने 433 अंकों के साथ प्राप्त किया। तृतीय स्थान नैंसी ने 431 अंकों के साथ हासिल किया। वाणिज्य संकाय में वैशाली ने पहले स्थान पर बाजी मारी। मन्नत मेहता ने 395 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। हिमांशु ने 374 अंक लेकर तीसरा स्थान पाया। कला संकाय में रजनी ने 433 अंक प्राप्त कर पहला, नैंसी ने 431 अंक लेकर दूसरा और आदित्य ने 430 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। नॉन मेडिकल (विज्ञान संकाय) में आयुष ने 391 अंक लेकर पहला, रितेश खोजान ने 376 अंक लेकर दूसरा और आयुष ने 370 अंक लेकर तीसरा स्थान पाया। मेडिकल में सचिन नेगी ने 404 अंक लेकर पहला, आकांक्षा नेगी, अर्पिता नेगी एवं अवंतिका नेगी ने 360 अंक प्राप्त कर दूसरा और मनीष कुमार ने 339 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पदम बिष्ट ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को उपलब्धि के लिए बधाई दी है।