{"_id":"5ff4743d8ebc3e2e55064ed5","slug":"vaccination-rampur-hp-news-sml356765112","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल, नेरवा और कुपवी में बनेंगे टीकाकरण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल, नेरवा और कुपवी में बनेंगे टीकाकरण केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौपाल (रोहडू)। तहसील मुख्यालय चौपाल में मंगलवार को एसडीएम नरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में कोरोना टीकाकरण अभियान की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सभी विभागों के प्रतिनिधि और पंचायत समिति सदस्य उपस्थित रहे।
एसडीएम ने कहा कि कोरोना टीकाकरण के लिए चौपाल, नेरवा और कुपवी में टीकाकरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। तीनों केंद्रों के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। इसमें स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेदिक विभाग, एनसीसी और शिक्षकों को शामिल किया गया है। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रेम चौहान ने कहा कि कोरोना टीकाकरण तीन चरणों में किया जाएगा। इस अवसर पर पंचायत समिति अध्यक्ष प्रकाश डोगरा, एसडीओ लोक निर्माण विभाग जयराम ठाकुर, चीफ फार्मासिस्ट इंद्र डोगरा, बीइइओ आसी राम, कृष्णा चौहान, श्याम सिंह, लोकेंद्र नेगी, जिला परिषद सदस्य बीना पोटन, हिमाचल किसान मोर्चा अध्यक्ष रमेश नेगटा, बीडीसी सदस्य मंगत राम शर्मा, प्रियतमा पोटन भी उपस्थित रहे।