{"_id":"66507fa8942958996301fbff","slug":"two-day-training-program-for-election-personnel-at-reckong-peo-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-116367-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से अपना कार्य करें मतदान कर्मी : शशांक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से अपना कार्य करें मतदान कर्मी : शशांक
विज्ञापन
रिकांगपिओ में मतदान कर्मियों को दो दिवसीय प्रशिक्षण करते अधिकारी
रिकांगपिओ में चुनाव कर्मियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान कर्मी अपना कार्य पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से करें ताकि स्वस्थ लोकतंत्र का निर्माण संभव हो सके। यह बात सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रिकांगपिओ में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान कर्मियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर में कही। शुक्रवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया है। तहसीलदार पूह कुलवंत सिंह और नायब तहसीलदार कल्पा रविंद्र सिंह ने ईवीएम/वीवीपैट की बारीकियों से मतदान कर्मियों को अवगत करवाया ताकि एक जून को मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके। इस अवसर पर जिला निर्वाचन विभाग के कर्मचारी सहित अन्य उपस्थित रहे।