फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Transport Corporation's Rampur depot got nine new buses

परिवहन निगम के रामपुर डिपो में पहुंची नौ नई बसें

Wed, 10 Aug 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। बसों की कमी से जूझ रहे परिवहन निगम के रामपुर डिपो को नौ नई बसें मिली हैं। इससे इस डिपों से लाभान्वित होने वाले हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। राज्य सरकार की ओर से हाल ही में सैकड़ों नई बसें खरीदी गई हैं। इनमें से नौ बसें रामपुर डिपो में भेजी गई हैं।
विज्ञापन

परिवहन निगम के रामपुर डिपो में आज भी माईलेज पूरा कर चुकी कई बसें दौड़ रही हैं। डिपो की ओर से सरकार को समय-समय पर नई बसें मुहैया करवाने को लेकर पत्राचार चल रहा था। परिवहन निगम का रामपुर डिपो किसी समय प्रदेश में सबसे अधिक आमदनी कमाने वाला डिपो रह चुका है। स्थानीय प्रबंधन की मांग पर गौर करते हुए सरकार ने इस डिपो को नौ नई बसें मुहैया करवाई हैं। इनमें छह 47 सीटर, एक 32 सीटर और दो डीलक्स बसें शामिल हैं। सात बसों को निगम प्रबंधन ने रूटों पर दौड़ाना शुरू कर दिया है, जबकि डीलक्स बसों के लिए अभी तक रूटों का चयन नहीं हो पाया है। निगम की ओर से इन बसों को लांग रूट पर चलाया जाएगा। जल्द ही डीलक्स बसों को चलाया जाएगा। बहरहाल क्षेत्र के लोगों के लिए नई बसें राहत की खबर लेकर आई हैं। यात्रियों को निगम की पुरानी और खटारा बसों से कुछ हद तक निजात मिली है। उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार इसके अलावा भी डिपो को बसें मुहैया करवाएगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम रामपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेमचंद कश्यप ने बताया कि रामपुर डिपो को नौ नई बसें मिली हैं। सात बसों को रूटों पर चलाना शुरू कर दिया गया है। लंबे रूट पर दौड़ाई जाने वाली दो डीलक्स बसों को भी जल्द संचालित किया जाएगा। नई बसें मिलने से काफी हद तक राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed