{"_id":"6adf3595ae3e7db9ea04ea34","slug":"training-given-to-mid-day-meal-workers-in-nankhadi-and-thali-chakti-rampur-hp-news-c-178-1-ram1006-173389-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ननखड़ी और थैली चक्टी में मिड-डे मील वर्करों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ननखड़ी और थैली चक्टी में मिड-डे मील वर्करों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
थैली चक्टी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दौरान मौजूद मिड-डे मील कर्मी। संवाद
भोजन तैयार करने से लेकर रसोईघर की सफाई तक नियमों की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थैली चक्टी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ननखड़ी में सोमवार को मिड-डे मील वर्करों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें भोजन तैयार करने के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, बच्चों को सुरक्षित और पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान मिड-डे मील तैयार करने से पहले हाथों को अच्छी तरह साफ करने के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही रसोईघर और भोजन बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों को स्वच्छ रखने तथा खाद्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से रखने के महत्व पर चर्चा की गई। वर्करों को बताया गया कि भोजन तैयार करते समय साफ-सफाई के निर्धारित नियमों का पालन करना जरूरी है। रसोईघर में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और भोजन को दूषित होने से बचाने पर भी जोर दिया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मिड-डे मील वर्करों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और भोजन तैयार करने की प्रक्रिया में जरूरी सावधानियों की जानकारी देना रहा। बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता पर बल दिया गया। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थैली चक्टी के कार्यकारी प्रधानाचार्य शिवराज बेक, एमडीएम प्रभारी ज्योति लाल ठाकुर और आईटी शिक्षक गोपाल सिंह उपस्थित रहे। थैली चक्टी स्कूल में कुल 29 मिड-डे मील वर्करों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। इनमें निर्मला देवी, मीरा देवी, हीऊ देवी, राम सिंह, नगीना देवी, कलावती, कौशल्या देवी, अंजना देवी, शकुंतला देवी और वीणा देवी सहित अन्य वर्कर शामिल रहे।