फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Traffic plan implemented for Lavi fair

Rampur Bushahar News: लवी मेले के लिए ट्रैफिक प्लान लागू, खोपड़ी से चूहाबाग तक 10 किमी प्रति घंटा रहेगी वाहनों की गति

Tue, 04 Nov 2025 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
ब्रौ और चाटी पुल से वनवे होगी वाहनों की आवाजाही, लवी मेले के लिए लागू हुआ विशेष ट्रैफिक प्लान
विज्ञापन

एनएच-पांच पर खनेरी से डकोलढ़ तक बड़े वाहनों की पार्किंग पर रहेगी रोक
11 से 14 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले को लेकर प्रशासन और पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। यह प्लान मंगलवार से लागू हो गया। मेला अवधि के दौरान नेशनल हाईवे-पांच पर खोपड़ी से लेकर चूहाबाग तक वाहनों की गति 10 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। अधिक गति से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। ब्रौ और चाटी पुल से वाहनों की आवाजाही वनवे करवाई जाएगी। वहीं, एनएच-पांच पर खनेरी से डकोलढ़ तक बड़े वाहनों की पार्किंग पर रोक रहेगी। 11 से 14 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का आयोजन हो रहा है। इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और आम जनता की सुविधा को देखते हुए व्यवस्थाएं बनाई गई हैं। एसडीएम एवं मेला कमेटी सचिव हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि ये व्यवस्थाएं 30 नवंबर तक लागू रहेंगी। बसों को छोड़कर अन्य भारी वाहनों की आवाजाही वजीर बावड़ी से झाकड़ी होकर करवाई जाएगी। बुधवार से नगर परिषद क्षेत्र में बढ़े वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। यह व्यवस्था 30 नवंबर तक लागू होगी। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने सभी वाहन चालकों और लोगों से इन दिशा-निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया है ताकि मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू, सुरक्षित एवं जनसुविधा के अनुरूप बनी रहे।
रात 8 से सुबह 8 बजे तक हो सकेगी लोडिंग-अनलोडिंग

चौधरी अड्डे में एक समय में केवल एक वाहन को लोडिंग-अनलोडिंग की अनुमति होगी। यह व्यवस्था 8 नवंबर से 30 नवंबर तक लागू रहेगी। इसका समय रात 8 से सुबह 8 बजे तक निर्धारित किया है। किन्नौर से आने वाले वाहन पाटबंगला चौक के पास गौरा रोड से होकर विभाजन प्वाइंट गौरा संपर्क सड़क के पास एनएच से जुड़ेंगे। शहर के सतलुज व्यू होटल के सामने हिल साइड के दोनों ओर 20 मीटर क्षेत्र में और अन्य निषेध स्थलों पर अस्थायी दुकानें लगाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

पाटबंगला चौक पर वाहनों को रुकने की नहीं अनुमति
खनेरी और डकोलढ़ जाने वाले ऑटो का ड्रॉप प्वाइंट बुद्ध मंदिर के पास रहेगा। यहां एक समय में तीन से अधिक ऑटो खड़े नहीं होंगे। पीजी कॉलेज के पास तीन से अधिक वाहन खड़े नहीं होंगे। एनएच पर एचआरटीसी वर्कशॉप के बाद डाइवर्जन प्वाइंट निर्धारित रहेगा। पाटबंगला चौक पर किसी भी प्रकार के वाहन को रुकने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां वनवे रहेगा मार्ग
ब्रौ, जगातखाना और चाटी से मेले में आने वाले वाहनों के लिए वनवे मार्ग की व्यवस्था की गई है। वाहनों को चाटी पुल से बस अड्डा होते हुए रामपुर आना होगा। वापसी के लिए मिनी सचिवालय के पास सड़क से होते हुए ब्रौ पुल का उपयोग करना होगा। यह मार्ग भी एकतरफा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article