फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Trade Board meeting, formation of new executive, Bhavanagar, Kinnaur

Rampur Bushahar News: व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

Sun, 10 Nov 2024 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Trade Board meeting, formation of new executive, Bhavanagar, Kinnaur
व्यापार मंडल  भावानगर के पदा​धिकारी और सदस्य बैठक के दौरान चर्चा करते हुए। संवाद
भावानगर में व्यापारियों के हित और क्षेत्र के विकास को लेकर हुई चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर(किन्नौर)। व्यापार मंडल भावानगर के हाल ही में चुनाव संपन्न हुए। उसके बाद रविवार को फील्ड हॉस्टल भावानगर में व्यापार मंडल की नव निर्वाचित कार्यकारिणी की पहली बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान डॉ. कुलदीप सिंह मेहता ने की। इस दौरान चेयरमैन पदमपुर नेगी और मुख्य सलाहकार प्रभु लाल नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में सर्वप्रथम व्यापार मंडल प्रधान डॉ. कुलदीप सिंह मेहता ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बैठक में महासचिव शोभा राम ने विधिवत रूप से व्यापारियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के लिए प्रस्ताव रखे। सभी प्रस्तावों को पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्विरोध पारित किया। व्यापार मंडल को विशेष सहयोग प्रदान करने के लिए बैठक में कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी, स्थानीय प्रशासन, ग्राम पंचायत सुंगरा और स्थानीय संगठनों का आभार प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक के उपरांत वरिष्ठ उपाध्यक्ष डोलमा नेगी ने नव निर्वाचित प्रधान, महासचिव और कोषाध्यक्ष को सभी की ओर से किन्नौरी टोपी और माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर विशेष आमंत्रित सदस्य पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह नेगी, डॉ. आनंद नेगी, प्रेम चंद नेगी, शेर सिंह नेगी, अरुण, प्रदीप कुमार, कुमार लामा, सुनीता कुमारी, धन सिंह नेगी, समदेन डोलमा, कुलदीप सोनी, नरेश आनंद, मोहन लाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed