फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Three vehicles washed away in Theog's Kyara river

ठियोग की क्यारा नदी में तीन गाड़ियां बही

Wed, 28 Jul 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Three vehicles washed away in Theog's Kyara river
क्यारा नदी में गिरी गाड़ी। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर/ठियोग/नित्थर। मंगलवार रात से क्षेत्र में जारी बारिश का कहर बुधवार को बरपा। कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण जहां यातायात अवरुद्ध हो गया। वहीं कई इलाकों में नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।
विज्ञापन

ठियोग की कयारा पंचायत स्थित नदी में सड़क किनारे पार्क किए तीन गाड़ियों के बहने की सूचना है। परिवहन निगम रामपुर डिपो की और आनी क्षेत्र में बुधवार को 16 बसें फंस गईं। यातायात बाधित होने से हजारों लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

बुधवार को रामपुर के कई क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। रामपुर से गौरा जाने वाले मार्ग पर फॉरेस्ट कॉलोनी के पास मार्ग बाधित हो गया। इस कारण गौरा, मशनू, किन्नू, दोफदा और रचोली पंचायत सहित अन्य क्षेत्रों का संपर्क कट गया है। उपमंडल के शनेरी, फांचा और सरपारा में भी भूस्खलन के चलते मार्ग बाधित हो गए हैं। इसके अलावा आनी उपमंडल के बागीपुल, सरघा, कुश्वा, केदस और बागीपुल मार्ग भी भूस्खलन के कारण यातायात के लिए अवरुद्ध है। लोक निर्माण विभाग बाधित ने मार्गों को बहाल करने में पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम रामपुर डिपो के अड्डा प्रभारी भाग चंद ने बताया कि उनके डिपो की 16 बसें अलग-अलग रूटों पर फंस हैं। आनी और रामपुर के कई मार्ग बाधित होने से बसों को नहीं भेजा जा रहा। स्थिति सामान्य होते ही बस सेवाएं शुरू की जाएंगी।
लोक निर्माण विभाग रामपुर के एसडीओ चंद्र कश्मीरी ने कहा कि बरसात के कारण सड़कों को नुकसान हो रहा है। बाधित मार्गों को बहाल करने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।
मंगलवार देर रात से लगातार हो रही बरसात ने ठियोग क्षेत्र में कहर बरपाया है। उपमंडल की क्यारा पंचायत में नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के साथ खड़ी 3 गाड़ियां नदी में बह गईं। इसी पंचायत के मलयोग गांव में नदी के साथ खड़ी एक इको स्पोर्ट्स और जिप्सी नदी में समा गई। देहा से चौपाल को जाने वाली सड़क पर तारापुर के पास बड़ा ल्हासा आया। इस कारण सड़क घंटों बंद रही। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने दोपहर बाद मार्ग खोल दिया है।

डीएसपी ठियोग लखवीर सिंह ने बताया कि सुबह उन्हें नुकसान की सूचना मिली। पुलिस की टुकड़ी मौके पर भेजी है। उन्होंने लोगों से बरसात में नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है। आनी उपमंडल की नित्थर उपतहसील के कई क्षेत्रों में मंगलवार रात और बुधवार को बारिश होती रही। इस कारण क्षेत्र की सड़कें कई स्थानों पर अवरुद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed