{"_id":"69073918b20931d9e1035a49","slug":"three-students-from-rohru-will-represent-himachal-at-the-national-level-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-147310-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रोहड़ू के तीन छात्र राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रोहड़ू के तीन छात्र राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन
कबड्डी में कनिष्क, वॉलीबाल में रुद्राक्ष और दिवांश शर्मा का चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। चंबा में अंडर-14 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राेहड़ू के तीन छात्रों ने शिमला का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। शिमला जिले की वॉलीबाल और कबड्डी की टीमें प्रतियोगिता में विजेता रहीं। अब तीन छात्र राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसमें कबड्डी में राेहड़ू के कनिष्क, वॉलीबाल में रुद्राक्ष और दिवांश शर्मा का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। तीनों छात्र अराधना पब्लिक स्कूल रोहड़ू में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कनिष्क चिड़गांव तहसील के डाली गांव के निवासी हैं। रुद्राक्ष राेहड़ू तहसील के समोली गांव और दिवांश शर्मा नावर क्षेत्र के फरिऊंकोटी गांव के निवासी हैं। अराधना स्कूल की प्रधानाचार्य सुशमा बांश्टू ने इस उपलब्धि के लिए सभी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अराधना पब्लिक स्कूल रोहड़ू के लिए यह गर्व की बात है।