फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Those doing excellent work in Ani will be honored, SDM meeting, Ani, Kullu

Rampur Bushahar News: आनी में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को करेंगे सम्मानित

Mon, 13 Jan 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
26 जनवरी को मेला मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस
विज्ञापन


एसडीएम आनी नरेश वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुआ मंथन

संवाद न्यूज आनी

आनी (कुल्लू)। आनी में 26 जनवरी को मेला मैदान में गणतंत्र दिवस का आयोजन किया जाएगा। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा, वहीं स्कूल के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। सोमवार को एसडीएम आनी नरेश वर्मा की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस के सफल आयोजन को लेकर बैठक हुई। बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों को गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि उपमंडल में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में उनके नामों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। गणतंत्र दिवस के दिन ऐसे लोगों को सम्मानित करने के निर्देश एसडीएम ने जारी किए। आनी कस्बे में स्थित विभिन्न स्कूलों और डिग्री कॉलेज आनी के छात्रों की प्रस्तुतियां एवं मार्चपास्ट आयोजित करने के दिशा-निर्देश भी दिए गए। पुलिस विभाग को झंडा फहराने संबंधी कार्य को पूर्ण करने को कहा गया। इसके साथ ही मार्चपास्ट को भी पुलिस विभाग के परेड कमांडर को पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में तीन महिला मंडलों की नाटी की प्रस्तुतियां भी होंगी। इस मौके पर बीडीसी अध्यक्षा विजय कंवर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed