फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Thirshoo fair will be celebrated today in Mata Bhuvaneshwari temple

Rampur Bushahar News: माता भुवनेश्वरी मंदिर में आज मनाया जाएगा ठिरशू मेला

Tue, 29 Apr 2025 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Thirshoo fair will be celebrated today in Mata Bhuvaneshwari temple
नित्थर के चेबड़ी माता मंदिर में आज सजेगा 18 बैसाख का मेला। संवाद
माता दुर्गा शानी शिरकत कर बढ़ाएंगी मेले की शोभा, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमेंगे लोग
विज्ञापन


स्वांग नृत्य रहेगा मुख्य आकर्षण, संस्कृति संजोने का देंगे संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर के चेबड़ी गांव में 18 वैशाख का ठिरशू मेला माता भुवनेश्वरी भगवती के मंदिर में बुधवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। ऐतिहासिक एवं प्राचीन मेले में इस बार माता दुर्गा शानी शिरकत करेंगी। यह मेला माता के प्रांगण में वैशाख महीने में मनाया जाता है। मेले में स्वांग नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा, जिससे युवा पीढ़ी को संस्कृति को संजोने का संदेश दिया जाएगा। भगवती माता चेबड़ी के कारदार होशियार चंद शर्मा और मंदिर कमेटी के उपप्रधान चंद्रपॉल शर्मा ने बताया कि यह मेला सैकड़ों वर्षों से धूमधाम से मनाया जाता है। पहले मेले आपसी भाईचारे, मेल-मिलाप के लिए आयोजित किए जाते थे, अब समय बदल चुका है। इस मेले में करीब आधा दर्जन से अधिक पंचायतों के सैकड़ों लोग भाग लेंगे और माता से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। मेले का मुख्य आकर्षण स्वांग नृत्य, पारंपरिक देव नृत्य रहेगा। पहाड़ी वाद्ययंत्रों और ढोल-नगाड़ों की थाप पर देव नृत्य और नाटी का आयोजन होगा। वहीं, आसपास के क्षेत्रों से व्यापारी भी इस मेले की शोभा बढ़ाते हैं। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed