फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Thieves caught stealing maple wood in Sarpara

Rampur Bushahar News: सरपारा में मेपल की लकड़ी चोरी करने वाले चोर दबोचे

Sat, 29 Jun 2024 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
सरपारा में मेपल की लकड़ी चोरी करने वाले चोर दबोचे
विज्ञापन

चोरी में बरामद लकड़ी के 320 टुकड़ों की बाजार कीमत पांच लाख रुपये से अधिक

दबोचे गए चारों आरोपियों पर मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। एक ओर वन संपदा को आग से करोड़ों की क्षति पहुंच रही है। वहीं दूसरी ओर वनों में उगने वाली बेशकीमती संपदा पर चोर हाथ साफ कर रहे हैं। उपमंडल रामपुर के सरपारा में पुलिस और वन विभाग ने दुर्लभ मेपल की लकड़ी चोरी करने वाले चोर दबोचे हैं। चोरों से मेपल वुड के 320 टुकड़े बरामद किए गए हैं, जिनकी बाजार कीमत पांच लाख रुपये से अधिक है। पुलिस थाना रामपुर में हरियाणा निवासी चालक सहित अन्य तीन नेपाली मूल के आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पकड़े गए चारों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।

पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक वन विभाग के वरिष्ठ सहायक को वीरवार देर रात युवक मंडल सरपारा से सूचना मिली कि एक संदेहास्पद वाहन में लकड़ी के टुकड़े देखे। युवक मंडल ने संदेह जताते हुए वाहन संख्या एचआर 37ई 7988 को गांव में रोका। वाहन की जांच करने पर उसमें मेपल पेड़ के टुकड़े पाए गए। इसके बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जांच के दौरान वाहन से 9 बोरी, 3 कट्टे, 3 पिट्ठू बैग और तीन पावर कटर मशीन पाई गईं। वाहन और इसमें सवार लोगों के कब्जे से 320 मेपल के पेड़ के टुकड़े बरामद किए। इन मेपल के पेड़ के टुकड़ों की कुल कीमत 5,37603 रुपये आंकी गई। वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने चालक अतुल कुमार, पुत्र अशचार्ज लाल, निवासी रामपुरा, डाकघर, तहसील अंबाला सिटी, हरियाणा, पेमा दोरजे, पुत्र कुसांग तमांग, निवासी नेपाल, अनूप साई, पुत्र केशव बहादुर साई, निवासी नेपाल और पेमा यांगथल पुत्र तंजिन निवासी नेपाल को दबोचा है। पुलिस थाना झाकड़ी में पकड़े गए चोरों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की धारा 41 और 42, भारतीय दंड संहिता की धारा 379, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। बताते चलें कि मेपल की लकड़ी का इस्तेमाल कीमती फर्नीचर, कैबिनेटरी, पैनलिंग, लिबास, संगीत वाद्ययंत्र, उपकरण के हैंडल, कटिंग बोर्ड, कसाई ब्लॉक, लकड़ी के कटोरे, बक्से और टोकरे और कई अन्य उपयोगों के लिए किया जाता है।
विज्ञापन


मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि मेपल की लकड़ी चोरी करते हुए चार आरोपी पकड़े गए हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ वन अधिनियम और आईपीसी के विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed