{"_id":"5fce67fd8ebc3ecfb754e26d","slug":"thief-rampur-hp-news-sml353805928","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांगला में मां दुर्गा के मंदिर से उड़ाई नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांगला में मां दुर्गा के मंदिर से उड़ाई नकदी
विज्ञापन
शातिरों ने दुर्गा मंदिर सांगला के बाहर तोड़ कर फैंका ताला।
- फोटो : RAMPUR-HP
सांगला (किन्नौर)। सांगला के दुर्गा मंदिर में रविवार देर रात चोरों ने हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर लिया। चोरों ने मंदिर की ऊपरी मंजिल का ताला तोड़कर 19 हजार रुपये की राशि उड़ा ली। गनीमत रही कि मूर्तियों सहित सोने-चांदी पर चोर हाथ नहीं साफ नहीं कर पाए। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना सांगला से मिली जानकारी के मुताबिक दुर्गा मंदिर सांगला के पुजारी रोज की तरह सोमवार सुबह जब पूजा-पाठ करने के लिए करीब सात बजे मंदिर पहुंचे तो उन्होंने मंदिर के मुख्य द्वार पर टूटा हुआ ताला देखा। पुजारी ने इसकी सूचना दुर्गा मंदिर के कारकरिंदों को दी। उसके बाद इसकी सूचना पुलिस थाना सांगला को दी गई। सूचना मिलते ही डीएसपी भावानगर राजू की अगुवाई में एएसआई सांगला सुशील कायथ, मुख्य आरक्षी विजेंद्र, मुख्य आरक्षी रतन नेगी, आरक्षी संजय और अक्षय की टीम घटना स्थल पर पहुंची, जहां पर उन्होंने मौके का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पाया कि मंदिर में चोरों ने मंदिर के ताले को तोड़कर गल्ले में चाबी लगाकर 19 हजार की नकदी लेकर फरार हो गए। हालांकि, चोर मां के मंदिर से सोना, चांदी और अन्य आधा दर्जन से अधिक मां की बेशकीमती मूर्तियों पर हाथ साफ करने में पूरी तरह से नाकाम रहे। गौरतलब है कि 30 अक्तूबर 2019 को भी अज्ञात चोरों ने मां के दान पात्र को तोड़ कर नकदी उड़ाई थी। दुर्गा मंदिर सांगला के मोतमीन रामलाल, कायथ, ओमप्रकाश, माली जयसिंह और माथस पुजारी प्रेमलाल नेगी ने प्रदेश सरकार, उपायुक्त किन्नौर और पुलिस अधीक्षक किन्नौर से जल्द चोरों को धरपकड़ कर गिरफ्तार करने की मांग उठाई है।
उधर, एसपी किन्नौर एसआर राणा ने कहा कि सांगला में मां दुर्गा मंदिर में नकदी चोरी हुई है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता 457 और 380 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। कहा कि पुलिस जल्द अज्ञात चोरों तक पहुंचेगी।