फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   thermal screening

कंडे में आने से पहले भेड़ पालकों की हो थर्मल स्क्रीनिंग

Fri, 29 May 2020 08:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। भावावैली को कोरोना संक्रमण से पूरी तरह सुरक्षित बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर बैठक में मंथन किया गया। भावा वैली की ग्राम पंचायत कटगांव, काफनू और यांग्पा की संयुक्त रूप से कटगांव पंचायत घर में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें तीनों पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान और वन समिति के अध्यक्षों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि भावावैली के कंडे में कई भेड़ पालक हर वर्ष गर्मी का मौसम शुरू होते ही भेड़-बकरियां लेकर आते हैं, लेकिन इस वर्ष देश वैश्विक महामारी से जूझ रहा है। ऐसे में यहां भेड़-बकरियां लेकर आने वाले हर भेड़ पालक की सभी प्रकार की स्वास्थ्य जांच होने के बाद ही कंडे में आने की अनुमित दी जानी चाहिए। काफनू पंचायत प्रधान दिग्विजय नेगी, कटगांव पंचायत प्रधान पदम चारस और यांग्पा पंचायत प्रधान नरेंद्र नेगी ने कहा कि भेड़ पालक एनएच की बजाय पुराना हिंदुस्तान तिब्बत मार्ग होते हुए किन्नौर के विभिन्न क्षेत्रों की ओर आते हैं, जिससे उनकी चौरा पुलिस चेक पोस्ट में थर्मल स्क्रीनिंग नहीं हो पाती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि कंडे में भेड़-बकरियां लेकर आ रहे लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करने की व्यवस्था की जाए। इनकी सूचना भी किन्नौर सीमा में पहुंचते ही उसी तर्ज में दी जाए जिस तरह किन्नौर में बाहरी क्षेत्र में आने वाले हर व्यक्ति की सूचना संबधित पंचायतों को चौरा पुलिस चेक पोस्ट से दी जा रही है।
विज्ञापन

भावावैली एक पर्यटन स्थल भी है। पिछले कुछ दिनों से भावावैली के कंडे में बाहरी क्षेत्र से लोग यहां की हसीन वादियों का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। बाहरी क्षेत्र के लोगों के कंडे में आने पर रोक लगाई जाए। भावावैली में सब्जी की सप्लाई लेकर आ रहे सप्लायरों की समय-समय पर चेकिंग की जानी चाहिए। पंचायत प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि सब्जी सप्लायर दुकानों से सब्जी के मनमाने रेट वसूल रहे हैं। नतीजन लोगों को कोरोना वायरस के संकट में मंहगे दाम पर सब्जी मिल रही है। इस संबंध में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस अवसर पर पूर्व प्रधान राज कुमार नेगी, उपप्रधान गुलाब नेगी, उपप्रधान कुशक पाल नेगी, ज्ञान नेगी और मनी लाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed