फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The yield of apple and cash crops will be less in Rohru this year.

Rampur Bushahar News: इस वर्ष कम रहेगी सेब और नकदी फसलों की पैदावार

Tue, 11 Feb 2025 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
एक माह के स्वर्ग प्रवास से लौटकर काली माता ने की भविष्यवाणी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू। एक माह के स्वर्ग प्रवास पर गए देवी-देवताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। फाल्गुन संक्रांति तक सभी देवी-देवता स्वर्ग पर प्रवास से वापस लौट आएंगे। मंगलवार को जुब्बल के ढाडी गांव में काली माता ने स्वर्ग प्रवास से लौटने के बाद अपने गूर के माध्यम से वर्षभर की भविष्यवाणी की। मान्यता के अनुसार हर वर्ष मकर संक्रांति को देवी-देवता स्वर्ग प्रवास पर चले जाते हैं। इंद्र देव की सभा में हाजिरी लगाकर देवी देवता एक माह के बाद धरती पर लौटना शुरू हो गए है। देवी-देवताओं ने अपने गूरों के माध्यम से पूरे साल घटित होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी आरंभ कर दी है। ढाडी गांव में काली माता ने अपने गूर के माध्यम से इस वर्ष सेब व अन्य नकदी फसलों पैदावार कम होने की भविष्यवाणी की है। भविष्यवाणी के अनुसार कई स्थानों पर ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होगा, तो कई जगह आग की घटनाएं होंगी। बेमौसमी बरसात से नुकसान होगा। सिंह, धनु और मेष राशि के लोगों पर ग्रह तेज रहेंगे। ढाडी गांव में काली माता के गूर राकेश मेहता ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन सभी देवी-देवता स्वर्ग प्रवास पर चले गए थे। एक माह बाद अब वापस लौटना आरंभ हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed