फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The traditional fair was celebrated with great pomp in Bashta of Dalash

Rampur Bushahar News: बशता मेले में ढोल-नगाड़ों की थाप पर डाली नाटी

Thu, 04 Jun 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
The traditional fair was celebrated with great pomp in Bashta of Dalash
दलाश के बश्ता में आयोजित मेले में पहुंचे देवी देवता। संवाद
तीन देवी-देवताओं के सानिध्य में मनाया मेला, लोगों ने लिया आशीर्वाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। दलाश के बशता में पारंपरिक मेला धूमधाम से मनाया गया। मेले में ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाटी डाली। तीन देवी-देवताओं के सानिध्य में मेला आयोजित हुआ। मेले में उपस्थित सैकड़ों लोगों ने देवी-देवताओं के समक्ष शीश नवाया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। वीरवार को मेले में क्षेत्र के स्कूलों के छात्र और छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लोगों ने खूब मनोरंजन किया। मेले में भाजपा मंडल दलाश के पदाधिकारी बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। मेले में लोगों को तरह-तरह की सांस्कृतिक गतिविधियां भी देखने को मिली। वीरवार को मेले में दिनभर नाटियों का दौर चलता रहा। वहीं मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी भी की।

दलाश के बश्ता में आयोजित मेले में पहुंचे देवी देवता। संवाद

दलाश के बश्ता में आयोजित मेले में पहुंचे देवी देवता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article