{"_id":"69946f329f7958eae601906f","slug":"the-title-match-will-be-played-between-ball-breaker-kinnaur-and-black-boys-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-154395-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बॉल ब्रेकर किन्नौर और ब्लैक बॉयज के मध्य खेला जाएगा खिताबी मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बॉल ब्रेकर किन्नौर और ब्लैक बॉयज के मध्य खेला जाएगा खिताबी मुकाबला
विज्ञापन
पाटबंगला मैदान में अविनाश मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आज होगा समापन
विजेता टीम को 1.11 लाख रुपये नकद राशि और ट्रॉफी से किया जाएगा सम्मानित
ब्लैक बॉयज के केजे सहवाग ने खेली शतकीय पारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पाटबंगला मैदान में अविनाश मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को समापन होगा। बॉल ब्रेकर किन्नौर और ब्लैक बॉयज रामपुर के मध्य खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। मंगलवार को खेले गए दोनों सेमीफाइनल मुकाबले काफी रोमांचक रहे और दर्शकों ने मैच का भरपूर आनंद लिया। पहला सेमीफाइनल मैच बॉल ब्रेकर किन्नौर और शंकर इलेवन ठंगी के मध्य खेला गया। ठंगी ने पहले खेलते हुए 152 रन का लक्ष्य रखा। यह मैच काफी रोमांचक रहा और अंतिम ओवर में विपक्षी टीम ने आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच ब्लैक बॉयज रामपुर और बेट ब्रेकर रामपुर के मध्य खेला गया। ब्लैक बॉयज ने पहले खेलते हुए निर्धारित 15 ओवर में 190 रन का लक्ष्य रखा, जिसमें सलामी बल्लेबाज के तौर पर मैदान में उतरे केजे सहवाग ने ताबड़तोड़ 126 रन की पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेट ब्रेकर की टीम के सलामी बल्लेबाज इशू ने 22 गेंदों में शानदार 60 रन बनाए। आरबी ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उदय ने 15 गेंदों में 38 रन बनाए। मैच काफी रोमांचक रहा और अंतिम दो गेंदों तक संघर्ष जारी रहा। ब्लैक बॉयज स्पोर्ट्स क्लब रामपुर की ओर से आयोजित अविनाश नेगी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में दूरदराज से पहुंचीं 32 टीमें ने भाग लिया। ब्लैक बॉयज स्पोर्ट्स क्लब के संयोजक दुर्गा प्रसाद और अध्यक्ष देवेंद्र बोरिस नेगी ने कहा कि विजेता टीम को 1.11 लाख, ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 55,555 रुपये, ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक इनामों से पुरस्कृत करेंगे।