फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The survey team will listen to people's property-related problems in Rampur till May 31

Rampur Bushahar News: रामपुर में 31 मई तक सर्वे टीम सुनेगी लोगों की संपत्ति संबंधी समस्याएं

Thu, 21 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
6 वार्डों के लोग नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर समस्याओं का करवाएं समाधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर नगर परिषद में संपत्तियों का सर्वेक्षण किया जा रहा है। हालांकि, शहर के 6 वार्डों में संपत्तियां का सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है। सर्वेक्षण से जुड़ी समस्या या इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए नगर परिषद कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। साथ ही लोग अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं। नगर परिषद ने इसके लिए 31 मई तक की तिथि निर्धारित की है। कार्यालय में सर्वेक्षण टीम से संपर्क कर समस्या सुलझाई जा सकती है। नगर परिषद रामपुर में 31 मई तक सर्वेक्षण टीम लोगों की समस्याएं सुनेगी और समाधान करेगी। रामपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर-एक, दो, पांच, छह, सात और नौ में संपत्ति कर का सर्वे कार्य एजिस हिमकॉस्ट के माध्यम से किया गया है। इसका सर्वे पूरा हो गया है। वार्ड नंबर-एक, दो, पांच, छह, सात और नौ वार्डों से संबंधित लोगों को संपत्ति कर भवन में पैमाइश सर्वेक्षण और ऑनलाइन बिलो पर आपत्ति है, तो वे 31 मई तक सर्वेक्षण टीम से नगर परिषद के बैठक कक्ष और कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान सार्वजनिक और सरकारी भवन संपत्ति कर में छूटे हैं, तो वे अपना पूर्ण विवरण नगर परिषद में आकर सर्वेक्षण टीम को बता सकते हैं। बिल आनलाइन निकल जाने के बाद आपत्ति नहीं मानी जाएगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article