फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Deliberations on preparations for the Budhi Diwali fair in Nirmand

Rampur Bushahar News: निरमंड की बूढ़ी दिवाली मेले की तैयारियों पर मंथन

Sat, 10 Oct 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Deliberations on preparations for the Budhi Diwali fair in Nirmand
निरमंड में बूढ़ी दिवाली मेले के आयोजन को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते एसडीएम जगदीप सिंह राठौर। स
एसडीएम जगदीप सिंह राठौर की अध्यक्षता में मेला कमेटी की बैठक, आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा
विज्ञापन

मेले की व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने और संभावित आय-व्यय के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। पारंपरिक एवं ऐतिहासिक बूढ़ी दिवाली मेले की व्यवस्थाओं और आयोजन के लिए एसडीएम जगदीप सिंह राठौर की अध्यक्षता में मेला कमेटी की बैठक हुई। इसमें आयोजन से जुड़े पहलुओं पर चर्चा के साथ आय के लक्ष्य भी निर्धारित किए गए।
बैठक में मेले के दौरान व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने और संभावित आय व खर्चों को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। कमेटी ने मेले का संचालन व्यवस्थित ढंग से करने पर जोर दिया। आगामी दिनों में आयोजन से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

निरमंड की बूढ़ी दिवाली अपनी प्राचीन परंपराओं, लोक रीति-रिवाजों और धार्मिक आस्था के लिए प्रसिद्ध है। मेले में स्थानीय लोगों के साथ दूरदराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु और अन्य आगंतुक पहुंचते हैं। यह आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और पारंपरिक रीति-रिवाजों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed