फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sunita becomes President of Nirmand College CSCA.

Rampur Bushahar News: सुनीता बनी निरमंड कॉलेज सीएससीए की अध्यक्ष

Sat, 10 Oct 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
सीएससीए के पदाधिकारियों ने दायित्वों के निर्वहन की ली शपथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय निरमंड में शनिवार को केंद्रीय छात्र संघ (सीएससीए) का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. कुलजीत सिंह ने समारोह की अध्यक्षता की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ।
समारोह में सुनीता ने सीएससीए अध्यक्ष पद की शपथ ली। यामिनी को उपाध्यक्ष, हिमानी को महासचिव और ममता को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। सुकन्या और कृतिका शैक्षणिक सदस्य चुनी गईं।
विज्ञापन


इस अवसर पर क्लबों और गतिविधियों के प्रतिनिधियों ने भी शपथ ली। एनसीसी प्रतिनिधि के रूप में पीतांबर लाल और पल्लवी, एनएसएस प्रतिनिधि के रूप में ईशान और अदिति वर्मा, इको क्लब से अमीषा, रेड रिबन क्लब से अक्षिता, खेल प्रतिनिधि के रूप में आरती और अशोक तथा सांस्कृतिक प्रतिनिधि के रूप में स्मृति और सुमित ने जिम्मेदारी संभाली।प्राचार्य प्रो. कुलजीत सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आपसी सहयोग और जिम्मेदारी की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्र संघ महाविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपप्राचार्य कैप्टन डॉ. संदीप कुमार ठाकुर ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. गौरव सूद ने किया। इस अवसर पर प्रो. राजेश, प्रो. मदन, प्रो. राहुल और प्रो. धीमान सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed