{"_id":"6aca3afdae1b8ec4470df104","slug":"bhimakali-temple-decked-up-for-sharad-navratri-doors-to-open-at-6-am-rampur-hp-news-c-178-1-ram1008-172083-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: शरद नवरात्र के लिए भीमाकाली मंदिर सजा, सुबह 6 बजे खुलेंगे कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: शरद नवरात्र के लिए भीमाकाली मंदिर सजा, सुबह 6 बजे खुलेंगे कपाट
विज्ञापन
भीमाकाली मंदिर सराहन शरद नवरात्र के लिए सजा
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए न्यास की तैयारियां पूरी
नौ दिनों तक न्यास लगाएगा भंडारा
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। शरद नवरात्र के लिए सराहन स्थित भीमाकाली मंदिर को पूरी तरह सजा दिया गया है। मंदिर न्यास ने परिसर की साफ-सफाई के बाद सजावट का काम पूरा कर लिया है। मंदिर के प्रवेश द्वारों को फूलों की मालाओं से सजाया गया है, जबकि कुछ स्थानों पर बिजली की लड़ियां भी लगाई गई हैं।
नवरात्र के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए सराहन आते हैं। आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग बच्चों के मुंडन संस्कार और नई गाड़ियों के साथ माता का आशीर्वाद लेने आते हैं। नवरात्र में माता और अन्य देवी-देवताओं को नए वस्त्र पहनाए जाएंगे।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर और वहां तक पहुंचने वाले मार्गों को दुरुस्त किया गया है। पार्किंग की अतिरिक्त व्यवस्था भी की जा रही है। भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को सुचारू रूप से दर्शन करवाने के लिए पुलिस, होमगार्ड और मंदिर न्यास के कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। सराहन बाजार में बस स्टैंड से मंदिर तक प्रसाद और पूजा सामग्री की दुकानें भी सज गई हैं।
विज्ञापन
भीमाकाली मंदिर सराहन के मुख्य पुजारी पूर्ण शर्मा ने बताया कि शरद नवरात्र के लिए माता का दरबार सजा दिया है। मंदिर न्यास की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान मंदिर सुबह छह बजे से शाम साढ़े छह बजे तक श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुला रहेगा।