{"_id":"6aca3d5a20a48d046c03e9f8","slug":"cash-crops-damaged-by-hailstorm-in-nichar-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-172097-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: निचार में ओलावृष्टि से नकदी फसलों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: निचार में ओलावृष्टि से नकदी फसलों को नुकसान
विज्ञापन
किन्नौर जिले के काचरंग में ओलावृष्टि से फसलों को पहुंची क्षति। स्रोत : जागरूक पाठक
मौसम बिगड़ने से किसानों की बढ़ी चिंता, घास कटाई का काम प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर/सांगला। जिले के निचार उपमंडल के काचरंग गांव में शनिवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदली। ओलावृष्टि से राजमा, कोल्थ, चना और अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसानों को जल्द राहत देने की मांग की है।
काचरंग पंचायत के उपप्रधान ईश्वर नेगी ने बताया कि ओलावृष्टि से राजमा, कोल्थ, चना दाल, मक्की, ओगला और फाफरा की फसलों को नुकसान पहुंचा है। भेड़-बकरियों के चारे के लिए इस्तेमाल होने वाली पत्तियां भी प्रभावित हुई हैं।
दोपहर बाद मौसम में बदलाव के चलते किन्नौर के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहे। वहीं, रामपुर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। 15/20 घाटी सहित पर्यटन नगरी सराहन में भी बारिश हुई।
विज्ञापन
मौसम खराब होने से ग्रामीण क्षेत्रों में घास कटाई का काम प्रभावित हुआ है। सर्दियों के लिए पशुओं का चारा जुटाने में जुटे पशुपालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिश के कारण जहां घास कटाई का काम बाधित हो रहा है, वहीं काटकर रखे गए घास के सड़ने की चिंता भी सता रही है। ऐसे में किसानों और पशुपालकों को मौसम की मार के बीच फसलों और चारे को सुरक्षित रखने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।