{"_id":"6880bc86823e11a8340a156b","slug":"the-state-government-owes-rs-100-crore-to-drivers-and-conductors-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-139910-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार पर चालक-परिचालकों की 100 करोड़ की देनदारी : संजीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार पर चालक-परिचालकों की 100 करोड़ की देनदारी : संजीव
विज्ञापन
एरियर की राशि सहित अन्य कई भत्ते लंबित, वर्षों से झेल रहे परेशानी
चेताया, सरकार ने समय रहते मांगे पूरी नहीं की तो करेंगे आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। प्रदेश सरकार पर चालक-परिचालकों की करीब 100 करोड़ नाइट ओवरटाइम की देनदारी है। परिचालक वेतन में विसंगति को दूर नहीं किया जा रहा है। वहीं, 50 हजार की किस्त और एरियर का भी सरकार ने भुगतान नहीं किया है। यह बात हिमाचल परिवहन संघ रामपुर के सचिव संजीव कुमार ने स्थापना दिवस पर कही। संघ ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं की गईं, तो कर्मचारी उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि 50 हजार रुपये की किस्त आज तक नहीं दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा था की किस्त को थोड़ा-थोड़ा कर दे दिया जाएगा, लेकिन अभी तक किस्त नहीं दी गई है। नाइट भत्ता न मिलने से चालक-परिचालक अपने जेब से ही खर्च करने को मजबूर हैं। वर्ष 2022 का पे-स्केल रिवाइज हुआ। इसका 50 हजार एरियर था, वो भी परिवहन कर्मचारियों को नहीं दिया गया है। मेडिकल बिलों और पेंशनरों का भी भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि चालक-परिचालकों को नाइट ओवर टाइम रनिंग और पिछला नाइट ओवर टाइम को हर माह दिया जाए। परिवहन कर्मचारी सरकार से हताश हो चुका है। सभी भुगतान समय रहते किए जाए वरना हिमाचल परिवहन संघ और भारतीय मजदूर संघ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।