फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The minister honored meritorious students in Kafnu school

Rampur Bushahar News: काफनू स्कूल में मंत्री ने मेधावी किए सम्मानित

Sun, 22 Jun 2025 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
The minister honored meritorious students in Kafnu school
किन्नौर के काफनू स्कूल मेधावियों को पुरस्कृत करते मंत्री जगत सिंह नेगी। स्रोत : विभाग
छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर बटोरी वाहवाही
विज्ञापन


प्रदेश सरकार दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षा के ढांचे को मजबूत करने को प्रतिबद्ध : जगत नेगी

संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर (किन्नौर)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला काफनू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राजस्व एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। मंत्री ने वर्षभर विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार जनजातीय एवं दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षा के ढांचे को मजबूत करने में प्रतिबद्ध है और इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। किन्नौर में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने का आश्वासन दिया और शिक्षकों को आधुनिक उपकरणों से पढ़ाई के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम की पढ़ाई पर निरंतर कार्य कर रही है, ताकि सरकारी और निजी स्कूलों के बीच का फासला कम हो सके। मंत्री ने बताया कि सरकार प्रदेश के हितों की पैरवी के लिए सशक्त कदम उठा रही है। राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है और वित्तीय अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसका लाभ गरीब कल्याण की योजनाओं में दिख रहा है।राजस्व मंत्री ने बताया कि वन अधिकार अधिनियम-2006 तत्कालीन कांग्रेस सरकार की देन है, जिससे जनजातीय एवं भूमिहीन लोगों को जमीन का मालिकाना हक मिला है। उन्होंने लोगों से वन अधिकार अधिनियम-2006 का लाभ उठाने का आह्वान किया, ताकि जिला किन्नौर के निर्धन एवं भूमिहीन लोगों को अपनी जमीन का मालिकाना हक प्राप्त हो सके। राजकीय माध्यमिक पाठशाला काफनू के प्राचार्य अविनाश बिष्ट ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और विद्यालय की अन्य गतिविधियों से अवगत करवाया। राजस्व मंत्री ने विद्यालय में बॉक्सिंग रिंक और रोलर स्केटिंग रिंक को चरणबद्ध तरीके से स्थापित करने का आश्वासन दिया। मंत्री ने काफनू स्कूल को एक लाख रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की। विद्यालय के छात्र और छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस मौके पर जिप सदस्य मीरा नेगी, डॉ. सूर्या बोरस नेगी, मान चंद नेगी, अरुण प्रभा, नारायण सिंह चौहान, नवीन जालटा सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed