{"_id":"6aedb45344771514ab058969","slug":"the-diwali-fair-of-mahasu-devta-will-be-held-once-again-in-gaonkhar-after-three-years-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-174339-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: गांवखर में तीन साल बाद फिर सजेगा महासू देवता \nका दिवाली मेला, हुड़दंग मचाने पर 50 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: गांवखर में तीन साल बाद फिर सजेगा महासू देवता का दिवाली मेला, हुड़दंग मचाने पर 50 हजार जुर्माना
विज्ञापन
गांवखर के महासू देवता मंदिर में समझौते के बाद ग्रामीण। संवाद
हाईकोर्ट ने शर्तों के साथ हटाई मेले पर लगी रोक, हुड़दंग करने वाले को पूरे परगने को खिलानी होगी धाम
मंदिर परिसर में धार परगना के वरिष्ठ लोगों की बैठक में मर्यादा और शांतिपूर्ण आयोजन पर बनी सहमति
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू/नेरवा।
धार परगना की बाबत पंचायत के गांवखर स्थित ऐतिहासिक महासू देवता मंदिर में तीन साल के लंबे अंतराल के बाद इस बार सदियों पुराना दिवाली मेला फिर से धूमधाम से आयोजित होगा। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप और ग्रामीणों के बीच आपसी समझौते के बाद अदालत ने मेले पर लगी रोक हटा दी है। इस फैसले से बाबत, धार-चांदना और चुरायण-डाक शिराड़ पंचायतों के लोगों में खुशी की लहर है। अदालत के आदेश के बाद मंदिर परिसर में धार परगना के वरिष्ठ लोगों की संयुक्त बैठक हुई। चुरायण-डाक शिराड़ पंचायत के प्रधान तुलसी राम जमालटा और मंदिर के मुख्य कारदार पदम देव पाबुच ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मेले के दौरान यदि कोई व्यक्ति शराब पीकर हुड़दंग मचाता है या लड़ाई-झगड़ा करता पाया गया, तो उस पर 50 हजार रुपये नकद जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा संबंधित व्यक्ति को पूरे परगने के लोगों के लिए सामूहिक भोज यानी धाम का आयोजन भी करना होगा। बैठक में सभी ने मेले की धार्मिक मर्यादा और शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने पर सहमति जताई। परंपरा के अनुसार यह मेला दिवाली की रात शुरू होता है और दिवाली के तीसरे दिन दिन के समय मुख्य उत्सव आयोजित किया जाता है। दिवाली के दूसरे दिन ग्रामीण अपने-अपने स्थानीय ग्राम मंदिरों में कुलदेवी और देवताओं की पूजा-अर्चना करते हैं। यह मेला क्षेत्र की सदियों पुरानी देव परंपरा और धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। मंदिर के मुख्य कारदार पदम देव पाबुच ने मेले के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से शराब पीकर हुड़दंग मचाने और लड़ाई-झगड़ा करने की घटनाओं को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थी। उन्होंने अदालत में तर्क दिया था कि ऐसी घटनाओं से मंदिर की पवित्रता भंग होती है और क्षेत्र का माहौल खराब होता है। इस पर संज्ञान लेते हुए न्यायालय ने मेले के आयोजन पर रोक लगा दी थी। इसके चलते पिछले तीन वर्षों से यहां दिवाली मेला आयोजित नहीं हो पा रहा था। वहीं, दूसरे पक्ष ने अदालत में अर्जी देकर मेले को देव आस्था और क्षेत्र की पारंपरिक संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बताते हुए रोक हटाने की मांग की थी। इसके बाद क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता कर समझौता करवाया। इस समझौते के आधार पर उच्च न्यायालय ने सशर्त मेले के आयोजन की अनुमति प्रदान की है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि मेले के दौरान किसी भी तरह का हुड़दंग, मारपीट या विवाद नहीं होना चाहिए। यदि कोई अप्रिय घटना होती है तो मेले पर दोबारा रोक लगाई जा सकती है। बैठक में गांवखर मंदिर के पुजारी अमर सिंह शर्मा (मसराह), मुख्य पुरोहित ग्यारु राम पाबुच, कारदार पदम देव पाबुच, प्रधान तुलसी राम जमालटा, जैलदार सोहन सिंह, धार के नंबरदार केदार सिंह, बाबत जागा माता मंदिर के भंडारी केदार सिंह, ओरण के भंडारी संत राम और जागा माता मंदिर के भंडारी कंवर सहित क्षेत्र के कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
हनोल दरबार में ली देवता के समक्ष शपथ
बैठक के बाद क्षेत्र के प्रमुख प्रतिनिधि उत्तराखंड स्थित महासू देवता के मुख्य तीर्थस्थल हनोल मंदिर पहुंचे। यहां देवता के समक्ष सभी पक्षों ने आपसी समझौते की शर्तों का अक्षरशः पालन करने और दिवाली मेले की धार्मिक मर्यादा बनाए रखने की शपथ ली। इसके साथ ही तीन वर्षों से बंद पड़े ऐतिहासिक मेले के दोबारा आयोजन का रास्ता साफ हो गया है।